10 लाख से कम में ऑटोमैटिक SUV Kia Sonet 2026 लॉन्च डीजल और टर्बो पेट्रोल ऑप्शन ने मचाया तहलका
आज के समय में कार खरीदते वक्त लोग सिर्फ स्टाइल या पावर नहीं देखते बल्कि ड्राइविंग की आसानी भी देखना चाहते हैं। खासकर शहरों के ट्रैफिक में लोग ऐसी कार चाहते हैं जिसे चलाना आसान हो और रोज की भागदौड़ में ज्यादा परेशानी न हो। इसी जरूरत को समझते हुए Kia India ने अपनी पॉपुलर SUV Kia Sonet का नया 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है।
Kia Sonet 2026 को कंपनी ने खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाया है जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स और ऑटोमैटिक ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं। इस नए मॉडल की सबसे खास बात यह है कि अब ग्राहकों को 10 लाख से कम कीमत में डीजल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक जैसे शानदार ऑप्शन मिल रहे हैं।
शहर के ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग के लिए ऑटोमैटिक विकल्प
आजकल बड़े शहरों में ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में मैनुअल कार चलाना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। बार बार क्लच और गियर बदलना ड्राइविंग को थका देने वाला बना देता है। इसी कारण अब ज्यादातर लोग ऑटोमैटिक कार खरीदना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह चलाने में बेहद आसान होती है।
Kia ने इस ट्रेंड को समझते हुए Sonet 2026 में डीजल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक के नए विकल्प जोड़े हैं। अब Sonet का 1.5 लीटर डीजल इंजन 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ HTE O HTK O HTK+ और HTK+ O जैसे वेरिएंट में मिलेगा।
ये भी पढ़ें सिर्फ ₹5321 EMI में मिल रही Royal Enfield Meteor 350 मिडिल क्लास के लिए शानदार मौका जानें पूरी डिटेलइसके अलावा Sonet का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी अब HTK O और HTK+ O वेरिएंट में 7 DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसका मतलब यह है कि अब ग्राहकों को ऑटोमैटिक कार खरीदने के लिए महंगे टॉप मॉडल तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कम बजट में प्रीमियम टेक्नोलॉजी का मजा
Kia Sonet 2026 की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है। कंपनी ने इस SUV को ऐसे ग्राहकों के लिए तैयार किया है जो कम बजट में हाई टेक कार खरीदना चाहते हैं।
इस नई Sonet की शुरुआती कीमत 9 लाख 77 हजार 900 रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। वहीं टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 9 लाख 89 हजार 900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है।
यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी SUV बन गई है जिसमें 10 लाख से कम कीमत में 6AT और 7DCT दोनों ऑटोमैटिक ऑप्शन मिल रहे हैं। इस कीमत पर इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलना कार खरीदारों के लिए एक बड़ा फायदा माना जा रहा है।
Kia India ने ग्राहकों के लिए क्या कहा
Kia India ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी हमेशा ग्राहकों की जरूरतों को समझने की कोशिश करती है। आज के समय में लोग रोज की व्यस्त जिंदगी में आसान और आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं।
कंपनी का कहना है कि इसी सोच के साथ Sonet 2026 में नए ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल ऑप्शन कम कीमत पर लॉन्च किए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ऑटोमैटिक कार का अनुभव ले सकें।
Kia का यह भी कहना है कि Sonet भारतीय बाजार में पहले से ही एक लोकप्रिय SUV है और नए मॉडल के साथ कंपनी इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखना चाहती है।
MY26 Kia Sonet के वेरिएंट और कीमत
Kia Sonet 2026 के डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन में कई वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुन सकें।
- Diesel D1.5 HTE O 6AT की कीमत 9 लाख 77 हजार 900 रुपये है।
- D1.5 HTK O 6AT की कीमत 10 लाख 72 हजार 900 रुपये है।
- Diesel D1.5 HTK+ 6AT की कीमत 11 लाख 08 हजार 900 रुपये है।
- Diesel D1.5 HTK+ O 6AT की कीमत 11 लाख 56 हजार 900 रुपये है।
- Petrol Turbo G1.0T HTK O 7 DCT की कीमत 9 लाख 89 हजार 900 रुपये है।
- Petrol Turbo G1.0T HTK+ O 7 DCT की कीमत 10 लाख 83 हजार 900 रुपये है।
इन कीमतों के साथ Kia Sonet 2026 उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बन गई है जो कम कीमत में स्टाइलिश और फीचर से भरपूर SUV खरीदना चाहते हैं।
क्यों खास है Kia Sonet 2026
Kia Sonet पहले से ही भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय SUV रही है। इसकी डिजाइन स्टाइल और फीचर्स इसे युवाओं के बीच खास बनाते हैं। अब 2026 मॉडल में कम कीमत पर ऑटोमैटिक टेक्नोलॉजी मिलने से इसकी डिमांड और भी बढ़ सकती है।
जो लोग पहली बार कार खरीदना चाहते हैं या अपनी पुरानी कार को अपग्रेड करना चहते हैं उनके लिए Kia Sonet 2026 एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है क्योंकि इसमें कीमत और फीचर्स का संतुलन काफी अच्छा रखा गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां