मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से दी मात

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2'(एमपीएल-2) केखिताबी मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित कर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
का समापन एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित कर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का फाइनल मुकाबला चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। सिल्वरटन टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला पूरी तरह उनकी टीम के लिए सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबा वॉरियर्स की पूरी टीम 18.1 ओवर में मात्र 98 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इसमें परवीन कुमार ने 21 और समीर चौधरी ने 17 रनो का योगदान दिया। विपक्षी टीम के कुलदीप कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से अंबा वॉरियर्स के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी और 5 विकेट चटकाकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।

मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर 'रफ़्तार' का कहर, युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल से चकमा देकर भागा कार चालक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर 'रफ़्तार' का कहर, युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल से चकमा देकर भागा कार चालक

आसानी से पार किया जीत का लक्ष्य
अंबा वॉरियर्स द्वारा दिये गये 99 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टाइगर्स ने मात्र 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसमें रितुराज शर्मा ने नाबाद 43 रन और योनीत राजपूत ने नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुँचाया। कुलदीप कुमार को उनके शानदार 5 विकेट हॉल के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?, फेसबुक पर कमेंट में दीजिये जवाब  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?, फेसबुक पर कमेंट में दीजिये जवाब

रितुराज शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब
टूर्नामेंट के समापन समारोह में पुरस्कारों की झड़ी लग गई। एमपीएल-2 के लिए रितुराज शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया, जिन्हे 11,000 रुपये नकद और दुबई की चार दिन की यात्रा का इनाम मिला। जबकि शिवम चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। विजेता सिल्वरटन टाइगर्स को 1.50 लाख और उपविजेता अंबा वॉरियर्स को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

 डायबिटीज और हाई बीपी किडनी खराब होने के दो सबसे बड़े कारणः डा. रविंद्र पाल ये भी पढ़ें   डायबिटीज और हाई बीपी किडनी खराब होने के दो सबसे बड़े कारणः डा. रविंद्र पाल

दिग्गजों की रही उपस्थिति
समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप समेत अनेक प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के शानदार प्रबंधन की सराहना की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम कंसल, सचिव मनोज पुंडीर, डायरेक्टर संजय शर्मा सहित पूरी टीम और पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस स्तर के आयोजन को भविष्य में और भव्य बनाने का संकल्प लिया।

 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

गुरुग्राम में 'सीएम फ्लाइंग' की बड़ी कार्रवाई: फार्म हाउस पर चल रही अवैध शराब पार्टी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

गुरुग्राम। पुलिस व सीएम फ्लाइंग ने गांव बलियावास स्थित छाबड़ा फार्म पर चल रही अवैध शराब और हुक्का पार्टी पर...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम में 'सीएम फ्लाइंग' की बड़ी कार्रवाई: फार्म हाउस पर चल रही अवैध शराब पार्टी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने 238 ग्राम चरस के साथ तस्कर रिहान को गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने 238 ग्राम चरस के साथ तस्कर रिहान को गिरफ्तार

यमुना प्राधिकरण ने स्पार्क मिंडा को 7 एकड़ भूखंड का लेटर ऑफ़ इनटेंट सौंपा, 220 करोड़ निवेश की योजना

  नोएडा । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा आज मैसर्स स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-8D   यीडा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
यमुना प्राधिकरण ने स्पार्क मिंडा को 7 एकड़ भूखंड का लेटर ऑफ़ इनटेंट सौंपा, 220 करोड़ निवेश की योजना

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके से दहली पुलिस, 7 जवानों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के बेट्टानी कबीले में एक पुलिस गाड़ी के पास हुए...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके से दहली पुलिस, 7 जवानों की मौत

शामली: गैस किल्लत के बीच मिट्टी के तंदूरों की बढ़ी मांग, बनत के कारीगरों को मिला बड़ा ऑर्डर

   शामली। जनपद में जारी रसोई गैस की किल्लत ने जहां आम जनता की रसोई का बजट और सुकून बिगाड़ दिया...
शामली 
शामली: गैस किल्लत के बीच मिट्टी के तंदूरों की बढ़ी मांग, बनत के कारीगरों को मिला बड़ा ऑर्डर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने 238 ग्राम चरस के साथ तस्कर रिहान को गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने 238 ग्राम चरस के साथ तस्कर रिहान को गिरफ्तार

भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली': LPG संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर वार, बोले- हकीकत नहीं छिपा पाएगी सरकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली': LPG संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर वार, बोले- हकीकत नहीं छिपा पाएगी सरकार

अयोध्या: बंद होने की अफवाहों के बीच सफलतापूर्वक चल रही राम रसोई

अयोध्या। अयोध्या की राम रसोई बड़े पैमाने पर चल रही है। हालांकि इसके बंद होने की अफवाहों ने सोशल मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या: बंद होने की अफवाहों के बीच सफलतापूर्वक चल रही राम रसोई

धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में धनंजय कुमार सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम