शामली: गैस किल्लत के बीच मिट्टी के तंदूरों की बढ़ी मांग, बनत के कारीगरों को मिला बड़ा ऑर्डर

शामली। जनपद में जारी रसोई गैस की किल्लत ने जहां आम जनता की रसोई का बजट और सुकून बिगाड़ दिया है, वहीं दूसरी ओर इस संकट ने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के लिए खुशहाली के द्वार खोल दिए हैं। गैस सिलेंडरों के लिए लग रही लंबी कतारों और बढ़ते दामों के बीच लोग अब एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं। घरों में अब लकड़ी के चूल्हे, अंगीठी और मिट्टी के तंदूरों की मांग अचानक बढ़ गई है।

पंजाब और हरियाणा से मिले बड़े ऑर्डर

शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू ये भी पढ़ें  शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

गैस संकट के इस दौर में शामली के बनत कस्बे के कारीगर सतीश प्रजापति के चेहरे पर रौनक लौट आई है। सतीश को मिट्टी के तंदूर और अंगीठी बनाने के बड़े ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। यह ऑर्डर केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा और लुधियाना जैसे बड़े शहरों से भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार, करीब दो सौ तंदूरों की खेप तैयार कर बाहर भेजी जानी है। मांग इतनी अधिक है कि सतीश और उनके साथी कारीगर दिन-रात काम में जुटे हुए हैं।

ईट भट्टे के लिए हुई मिट्टी खनन की परमिशन की आड़ में अवैध  मिट्टी खनन करने का आरोप, डीएम से की शिकायत  ये भी पढ़ें  ईट भट्टे के लिए हुई मिट्टी खनन की परमिशन की आड़ में अवैध  मिट्टी खनन करने का आरोप, डीएम से की शिकायत 

आकार के अनुसार तय की गई कीमतें

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर ये भी पढ़ें  "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बाजार में इन पारंपरिक तंदूरों की मांग को देखते हुए इनकी कीमतें भी उनके आकार के आधार पर निर्धारित की गई हैं। बड़ा तंदूर लगभग एक हजार रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि छोटे तंदूर की कीमत सात सौ रुपये तय की गई है। गांव के अन्य कारीगर भी इस काम में हाथ बंटा रहे हैं। कोई मिट्टी तैयार करने में जुटा है तो कोई तंदूर को सही आकार देने और उन्हें सुखाने के कार्य में व्यस्त है।

रोजगार के साथ सेहत का भी लाभ

बनत के ही रहने वाले डिस्ट्रीब्यूटर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें स्वयं करीब साठ तंदूरों की आवश्यकता है। उनका मानना है कि गैस के बढ़ते दाम और समय पर आपूर्ति न होने के कारण संपन्न घरों के लोग भी अब पुरानी पद्धति को अपना रहे हैं। जानकारों का कहना है कि मिट्टी के चूल्हे और तंदूर पर बना भोजन न केवल अधिक स्वादिष्ट होता है, बल्कि वह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी उत्तम माना जाता है।

पारंपरिक कला को मिला नया जीवन

सतीश प्रजापति का कहना है कि काम की अधिकता के कारण अब उन्हें आराम करने तक का समय नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, वे इस बात से खुश हैं कि गैस की किल्लत ने ही सही, लेकिन उनकी पारंपरिक कला को एक बार फिर संजीवनी प्रदान की है। इस स्थिति ने जहां उपभोक्ताओं को वैकल्पिक रास्ता दिखाया है, वहीं मिट्टी का काम करने वाले परिवारों को एक मजबूत आर्थिक आधार भी प्रदान किया है।

Views: 75

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव में बुढ़ाना के डीएवी महाविद्यालय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉ. सोनू कश्यप को जान से मारने की धमकी देने और षड्यंत्र रचने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के शिखर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

देवरिया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम