शामली के थानाभवन में सामूहिक विवाह: परिणय सूत्र में बंधे 70 हिंदू और मुस्लिम जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार संपन्न 

थानाभवन (शामली)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर के वंदना बैंक्वेट हॉल में एक भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 70 नवदंपतियों ने विवाह के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस पावन अवसर पर हिंदू और मुस्लिम जोड़ों का विवाह उनके अपने धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत थानाभवन कस्बा के वंदना बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में जहां पंडित आचार्य पंकज शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-यज्ञ के साथ हिंदू जोड़ों का विवाह कराया, वहीं मौलवी अब्दुल क़ासिम ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया। इनमें विकासखंड थानाभवन के 62 और नगर पंचायत थानाभवन के 05 अर्थात कुल 70 जोडो का विवाह/निकाह पूर्ण विधि-विधान के साथ सकुशल सम्पन्न कराया गया। समाज की विविधता और भाईचारे का यह दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा। एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सुविधाओं का लक्ष्य गरीब परिवारों का सर्वांगीण विकास करना है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व मंत्री व एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह की शिष्टाचार भेंट ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व मंत्री व एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह की शिष्टाचार भेंट

सरकार से एक लाख रुपये का अनुदान 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने योजना का ब्यौरा देते हुए बताया कि सरकार प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये का अनुदान दे रही है, जिसमें 25,000 रुपये का उपहार सामग्री, लाभार्थी के बैंक खाते में 60,000 रुपये की धनराशि और 15,000 रुपये भोजन और आयोजन व्यवस्था पर व्यय किए जा रहे हैं।

शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू ये भी पढ़ें  शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

ये दिग्गज हुए शामिल
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पंकज राणा, भाजपा महामंत्री प्रेमचंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद डिंगल, खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक कर्मचारी, विभिन्न प्रधान, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह का यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा, जहां नवदंपतियों के परिजन इस सरकारी सहायता के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते नजर आए।

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर ये भी पढ़ें  "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण से पहले सुरक्षा और तैयारियों का निरीक्षण

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार 14 मार्च को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण से पहले सुरक्षा और तैयारियों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर के खतौली में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत वारंटी अभियुक्त दबोचा

खतौली (मुजफ्फरनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह'...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत वारंटी अभियुक्त दबोचा

रिलायंस ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें: ₹228 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से CBI की 6 घंटे तक पूछताछ

नयी दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और अन्य के खिलाफ दर्ज 228...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
रिलायंस ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें: ₹228 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से CBI की 6 घंटे तक पूछताछ

14 साल की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, गार्डासिल-4 वैक्सीन सरकारी केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध

नई दिल्ली। भारत सरकार ने मानव पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत करने और क्लिनिकल अनुसंधान में नैतिकता व सुरक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
14 साल की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, गार्डासिल-4 वैक्सीन सरकारी केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध

बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्रा काजल यादव ने बॉक्सिंग खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण से पहले सुरक्षा और तैयारियों का निरीक्षण

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार 14 मार्च को जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण से पहले सुरक्षा और तैयारियों का निरीक्षण

बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्रा काजल यादव ने बॉक्सिंग खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

   नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ सहित कई जनपदों में रसोई गैस (LPG) के लिए मचे हाहाकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम