उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज किया
नयी दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुए एक हत्या मामले से जुड़े भ्रामक और भड़काऊ सोशल मीडिया कंटेंट फैलाने के आरोप में पुलिस ने कई अकाउंट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। यह मामला होली के दौरान हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या से जुड़ा है , जिसके बाद इलाके में दंगे जैसी स्थिति बन गई थी। द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय कर आपत्तिजनक पोस्ट और अकाउंट्स हटाने की प्रक्रिया शुरू की है।
ये भी पढ़ें रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरीअब तक आईटी एक्ट की धारा 79(3)(ब) के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स को 14 और इंस्टाग्राम को आठ टेकडाउन अनुरोध भेजे गए हैं, ताकि संबंधित भ्रामक सामग्री हटाई जा सके। पुलिस ने यह भी पता लगाया कि उस घटना के बाद कुछ लोगों ने इस वीडियो को अधिक से अधिक प्रसारित कर एक क्यूआर कोड के जरिये धनराशि एकत्र करनी शुरू कर दी और पिछले दो दिनों में संदिग्ध बैंक खाते में 37 लाख रुपये भी जमा हो चुके हैं । पुलिस ने मामले मेंं तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक शाखा को खाता फ्रीज करने और सभी क्रेडिट-डेबिट लेनदेन रोकने के निर्देश दिए, ताकि आगे कोई वित्तीय गतिविधि न हो सके।
द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर अप्रमाणित या झूठी जानकारी फैलाना कानून के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति अफवाह या भ्रामक सामग्री फैलाकर सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां