यूपी में भू-माफियाओं का 'गेम ओवर': अब बिना मालिकाना हक की जांच के नहीं होगी रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति से जुड़े विवादों, धोखाधड़ी और जालसाजी की घटनाओं को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का हालिया कैबिनेट फैसला आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकता है। रजिस्ट्री से पहले भू-संपत्ति के मालिकाना हक और उससे जुड़े दस्तावेजों की अनिवार्य जांच की व्यवस्था लागू होने से जमीन के लेनदेन को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में नई शुरुआत मानी जा रही है। यह फैसला भू-माफियाओं की कमर तोड़ने का भी काम करेगा साथ ही लोगों की मेहनत की कमाई लुटने से बचेगी। जमीन की खरीद-फरोख्त के मामलों में अक्सर कोई न कोई समस्या सामने आती रहती है। रजिस्ट्री होने के बाद खरीदार को पता चलता है कि जमीन विवादित है, उस पर किसी और का दावा है या फिर दस्तावेजों में गड़बड़ी है।

 

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना ये भी पढ़ें  यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

ऐसे मामलों में कई बार लोगों को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है और उनकी मेहनत की कमाई दांव पर लग जाती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री से पहले ही कागजात और मालिकाना हक की जांच होने से ऐसे जोखिम काफी हद तक कम हो सकते हैं। प्रॉपर्टी विशेषज्ञ प्रदीप मिश्रा का कहना है कि यह कदम भविष्य में संपत्ति विवादों की संख्या कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। जब रजिस्ट्री से पहले जमीन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और दस्तावेजों की पुष्टि हो जाएगी, तब फर्जी सौदे, डुप्लीकेट कागजात और धोखाधड़ी की संभावनाएं स्वतः कम हो जाएंगी। इससे जमीन खरीदने वाले लोगों को भरोसे के साथ निवेश करने का माहौल मिलेगा। यह फैसला भू-माफियाओं और अवैध जमीन कारोबार पर भी प्रभावी चोट साबित होगा।

गांधी पॉलिटेक्निक: राजीव सिंह को अतिरिक्त प्रभार से हटाने के निर्णय पर प्रबंध समिति की मुहर; जांच के लिए समिति गठित ये भी पढ़ें  गांधी पॉलिटेक्निक: राजीव सिंह को अतिरिक्त प्रभार से हटाने के निर्णय पर प्रबंध समिति की मुहर; जांच के लिए समिति गठित

 

लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों और कानूनी खामियों का फायदा उठाकर कुछ लोग जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री करते रहे हैं। यदि रजिस्ट्री प्रक्रिया में ही कड़ी जांच की व्यवस्था लागू होती है, तो ऐसे तत्वों के लिए जमीन से जुड़े फर्जी सौदे करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी यह कदम सकारात्मक माना जा रहा है। जब जमीन से जुड़े लेनदेन अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होंगे, तो निवेशकों और खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा। इससे शहरी और औद्योगिक विकास की योजनाओं को भी गति मिलने की संभावना है। योगी सरकार पहले से ही भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और अवैध कब्जों को हटाने के अभियान पर जोर दे रही है। ऐसे में रजिस्ट्री से पहले दस्तावेजों की जांच की नई व्यवस्था इस अभियान को और मजबूत आधार देने में सक्षम होगी। आने वाले समय में यह पहल आम लोगों को जमीन से जुड़े जोखिमों से बचाने और संपत्ति बाजार को अधिक विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। 

Views: 144

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज

नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज

तांत्रिक बनकर घूम रहे गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में “राजा-महाराजा काल का जमीन में दबा खजाना” ढूंढने का लालच देकर ग्रामीणों से ठगी करने वाले एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
तांत्रिक बनकर घूम रहे गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी अनिवार्य, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

  मुंबई। स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने शुक्रवार को विधानसभा को सूचित किया कि महाराष्ट्र के सभी माध्यमों और   किसी...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी अनिवार्य, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

मुजफ्फरनगर में रजवाहा पटरी के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, कांवड़ यात्रियों का सफर होगा आसान

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर नावला कोठी के समीप से गुजरने वाली रजवाहा पटरी अब जल्द ही नए स्वरूप में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रजवाहा पटरी के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, कांवड़ यात्रियों का सफर होगा आसान

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025   डीएम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 19...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम