मेरठ: सरधना पुलिस और स्वाट टीम ने किया ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़, दस शातिर गिरफ्तार

On

मेरठ। थाना सरधना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त और योजनाबद्ध ऑपरेशन के दौरान बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छुर-कालंद रजवाहे के पास से घेराबंदी करते हुए गिरोह के दस सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अभिजीत सिंह ने इस बड़ी कामयाबी का विवरण साझा किया।

रात के अंधेरे में खेतों को बनाते थे निशाना

सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो ये भी पढ़ें  सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जान मोहम्मद, इरशाद, शहजाद, फुरकान, नौशाद, निसार, वाहिद, इमरान, यामिन और अकरम के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे रात के समय सुनसान खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे। आरोपी ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे गिराकर उसमें लगा कीमती तांबा, कॉइल और तेल निकालकर चोरी कर लेते थे। पकड़े गए शातिर एक ही रात में चार से पांच ट्रांसफार्मर तक काट देते थे।

मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

भारी मात्रा में सामान और उपकरण बरामद

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना ये भी पढ़ें  सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पांच ट्रांसफार्मर कॉइल बरामद किए हैं। इसके साथ ही चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जैसे छेनी, हथौड़ी, कटर, आरी ब्लेड, रस्सा और पाने भी जब्त किए गए हैं। गिरोह के सदस्य इन औजारों की मदद से भारी-भरकम ट्रांसफार्मरों को बड़ी आसानी से खोल देते थे। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है जिसका उपयोग रेकी और आवाजाही के लिए किया जाता था।

कबाड़ियों को बेचते थे चोरी का माल

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी का सामान तुरंत ले जाने के बजाय पास के गन्ने के खेतों में छिपा देते थे ताकि पकड़े जाने का डर न रहे। स्थिति सामान्य होने पर वे इस कीमती सामान और तांबे को विभिन्न कबाड़ियों को ऊंचे दामों पर बेच देते थे और मिलने वाली रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की तलाश में जुट गई है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में जेवर विधायक ने महिलाओं का किया सम्मान

    नोएडा । ग्रेटर नोएडा में मंगलमय इंस्टीट्यूट में महिला उन्नति संस्था द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में जेवर   कार्यक्रम...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में जेवर विधायक ने महिलाओं का किया सम्मान

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने डाटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती देने वाली एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र स्थित लालूखेड़ी बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2'(एमपीएल-2) केखिताबी मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

उत्तर प्रदेश

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025   डीएम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम