कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी पहनकर गांजा बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.035 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त के निर्देश पर “सूखा नशा” के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त पश्चिम, पुलिस उपायुक्त अपराध और अन्य अधिकारियों के निर्देशन में कल्याणपुर पुलिस व अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बीती देर रात आरोपी मधुकर भदौरिया उर्फ शनि उर्फ विकास उर्फ धर्मेंद्र सिंह भदौरिया निवासी के-136 केशवपुरम आवास विकास-1 थाना रावतपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को धारासरोही नहर पुल से करीब 300 मीटर दूर प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 2.035 किलोग्राम अवैध गांजा तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना कल्याणपुर में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और अन्य अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सैयद खालिद सज्जाद, शुभम पांडेय, अंकुर चौधरी सहित कल्याणपुर थाना, स्वाट और सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां