ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कालोनी में चलाया बुलडोज़र, 30 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त 

भू-माफिया ने आमका और बिसरख में जमीन पर करा हुआ था अवैध कब्जा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों और भू-माफिया के खिलाफ शुक्रवार को एक बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने आमका और बिसरख के डूब क्षेत्र (Floodplain) में की जा रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर करीब 30 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह के अनुसार, ग्राम आमका की खसरा संख्या 295 से 299 तक की जमीन पर कुछ कॉलोनाइजर अवैध प्लॉटिंग कर अवैध निर्माण की कोशिश कर रहे थे। परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम चौधरी और प्रबंधक रोहित गुप्ता के नेतृत्व में वर्क सर्किल दो की टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान में लगभग 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को मुक्त कराया गया, जिसकी बाजार कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन ये भी पढ़ें  ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

बिसरख में ढहाए गए तीन निर्माणाधीन मकान
वहीं, दूसरी ओर वर्क सर्किल तीन की टीम ने प्रभात शंकर और मैनेजर प्रशांत समाधिया के नेतृत्व में बिसरख के डूब क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। यहां प्राधिकरण ने निर्माणाधीन तीन मकानों को ढहा दिया। दोनों ही कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा

आमजन के लिए प्राधिकरण की चेतावनी
एसीईओ सुमित यादव ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। अपनी गाढ़ी कमाई अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। सीईओ एनजी रवि कुमार ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली' ये भी पढ़ें  दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

नई दिल्ली। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में रिखाड़ी-पतियासार के पास शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

नई दिल्ली। सरकार ने आज देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश की रिफायनरियाें में कच्चे तेल से द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

उत्तर प्रदेश

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद। रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार, 'जुमा अलविदा' के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का दीक्षांत समारोह-2026 शनिवार, 14 मार्च को पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम