मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी से भारतीयों को लेकर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट, यात्रियों ने बताया हालात
बेंगलुरु। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अबू धाबी से बेंगलुरु आ रही एतिहाद एयरवेज की उड़ान ईवाई-262 आज केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई। अबू धाबी से बेंगलुरु पहुंचे भारतीय नागरिकोंMने बताया कि कुवैत और बहरीन की तुलना में संयुक्त अरब अमीरात में स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर है, हालांकि उन्होंने संघर्ष जारी रहने की स्थिति में भारतीय कामगारों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव के बारे में आशंका भी व्यक्त की।
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीयों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है। एक यात्री ने भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दुबई के प्रमुख स्थलों पर हमले का दावा किया गया था। यात्री ने कहा, "भारतीय मीडिया में दिखाई जा रही खबरें कि बुर्ज खलीफा पर हमला हुआ है, कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं, ये सब झूठी खबरें हैं। इन सब बातों पर विश्वास न करें। जब भी कोई हमला होता है, तो कुछ न कुछ होता है, मलबा वगैरह गिर जाता है, उससे धुआं निकलता है और ऐसा हो रहा है। इसी वजह से सिर्फ कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, बाकी सब सामान्य है। कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और दफ्तर सामान्य हैं। हर जगह सब कुछ समान्य हैं।" एक अन्य यात्री ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी और सरकारी सूचनाओं पर विश्वास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ नियंत्रण में है।
मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के बजाय विश्वसनीय वेबसाइटों और विश्वसनीय खबरों का अनुसरण करना चाहिए। सरकार द्वारा जारी की गई सूचनाओं पर ध्यान दें। खासकर दुबई और अबू धाबी सरकार की सूचनाएं। वे प्रतिदिन की सूचनाएं दे रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। सब कुछ सामान्य चल रहा है।” अबू धाबी के यात्री टिंडू ने कहा, "अबू धाबी और दुबई में बहुत समस्या है, लेकिन सरकार सहयोग भी दे रही है। हम स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे हैं और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। व्यक्तिगत रूप से अभी स्थिति ठीक है। हम लॉस एंजिल्स में रह रहे हैं। दुबई या अबू धाबी की मौजूदा स्थिति का पता नहीं है, लेकिन हम अबू धाबी से आ रहे हैं। उस समय सब ठीक चल रहा था।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां