910 करोड़ से जयपुर-किशनगढ़ हाईवे होगा 6-लेन, महाराष्ट्र के कागल में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर: नितिन गडकरी

On

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के प्रमुख राजमार्गों में शामिल नेशनल हाईवे-48 को और आधुनिक व सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि राजस्थान के जयपुर-किशनगढ़ मार्ग के 6-लेन उन्नयन और महाराष्ट्र के कागल में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "राजस्थान के जयपुर और अजमेर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के जयपुर-किशनगढ़ (लंबाई 89.785 किमी) खंड के फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण सहित 6-लेन उन्नयन के लिए 910.90 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।"

दिल्ली  के रोहिणी में बीएसएफ जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण, सोसाइटी के गेट से हुई लापता ये भी पढ़ें  दिल्ली के रोहिणी में बीएसएफ जवान की नाबालिग बेटी का अपहरण, सोसाइटी के गेट से हुई लापता

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "इस कॉरिडोर को आंशिक रूप से एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे वाहनों की औसत गति बढ़ाने और यात्रा समय को मौजूदा 2 घंटे से लगभग 1 घंटे कम करने में मदद मिलेगी। स्थानीय यातायात का पृथक्करण, दोनों ओर सर्विस रोड और फ्लाईओवर का प्रावधान सुरक्षा बढ़ाने में भी सहायक होगा। दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या को कम करने के लिए इस खंड पर मौजूदा टकराव बिंदुओं का भी समाधान किया जाएगा।" नितिन गडकरी ने एक अन्य पोस्ट में बताया, "महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दोनों ओर 3-लेन कंक्रीट सर्विस रोड के साथ 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 357.99 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी गई है।"

मुजफ्फरनगर में 'गैस चैंबर' जैसे हालात: मार्च में कोहरे और प्रदूषण का तांडव, AQI 278 पहुंचा, शून्य विजिबिलिटी से थमी रफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'गैस चैंबर' जैसे हालात: मार्च में कोहरे और प्रदूषण का तांडव, AQI 278 पहुंचा, शून्य विजिबिलिटी से थमी रफ्तार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 भारत के गोल्डन क्वाड्रिलैटरल (जीक्यू) राजमार्ग नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोल्हापुर जिले के कागल में 5-स्टार एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में व्यापार और उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं। नतीजतन, इस हाईवे पर मालवाहक वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या पैदा होती है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। इस स्थिति का आपातकालीन सेवाओं की समय पर डिलीवरी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। गडकरी ने पोस्ट में लिखा, "स्वीकृत किए गए इस एलिवेटेड कॉरिडोर से लंबी दूरी के एक्सप्रेस ट्रैफिक को स्थानीय वाहनों की आवाजाही से अलग किया जा सकेगा, जिससे स्थानीय ट्रैफिक का प्रवाह और भी सुगम हो जाएगा।

Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप ये भी पढ़ें  Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

इस पहल से यात्रियों और मालवाहक वाहनों, दोनों के लिए यात्रा तेज और सुरक्षित हो जाएगी। इसके अलावा, इससे ईंधन की बचत होगी और यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा। साथ ही, यह आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में भी मददगार साबित होगा।" उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड हाईवे प्रोजेक्ट से क्षेत्रीय उत्पादकता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की कुशल डिलीवरी भी सुनिश्चित हो सकेगी। कुल मिलाकर, यह प्रोजेक्ट घरेलू परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और माल ढुलाई की दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Views: 45

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

   मेरठ। देशभर में गहराते रसोई गैस संकट और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP)...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर: कलेक्ट्रेट पर 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, 'सिलेंडर गायब-नरेंद्र गायब' के नारों से गूँजा परिसर

   मुजफ्फरनगर। देशभर में रसोई गैस की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कलेक्ट्रेट पर 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, 'सिलेंडर गायब-नरेंद्र गायब' के नारों से गूँजा परिसर

मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 पर गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

संभल/प्रयागराज। Allahabad High Court ने उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में मस्जिद के भीतर नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या सीमित...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

उत्तर प्रदेश

मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

   मेरठ। देशभर में गहराते रसोई गैस संकट और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP)...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 पर गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

संभल/प्रयागराज। Allahabad High Court ने उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में मस्जिद के भीतर नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या सीमित...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम