यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP
बदायूं कांड के बाद एसएसपी बृजेश कुमार सिंह हटाए गए, कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारी बदली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बृजेश कुमार सिंह को बदायूं के एसएसपी पद से हटा दिया गया है और उन्हें लखनऊ में एसपी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी दी गई है। बदायूं में हाल ही में एचपीसीएल के डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की सनसनीखेज हत्या के बाद यह कार्रवाई मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़: शाहपुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन के 'आपत्तिजनक फोटो' वायरल करने की धमकीसरकार ने अंकिता शर्मा, जो वर्तमान में कासगंज की एसपी हैं, को बदायूं का नया एसएसपी नियुक्त किया है। वहीं अनूप कुमार सिंह, एसपी फतेहपुर, को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह अभिमन्यु मांगलिक, जो भदोही में एसपी के पद पर तैनात थे, को फतेहपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में ओम प्रकाश सिंह प्रथम, जो लखनऊ में एसपी लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात थे, को कासगंज का नया एसपी नियुक्त किया गया है। अभिनव त्यागी, जो गोरखपुर में एएसपी सिटी थे, को भदोही का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं निमिष दसरथ पाटिल, जो गाजियाबाद में एडीसीपी के पद पर तैनात थे, को गोरखपुर का एएसपी सिटी बनाया गया है।
इसके अलावा योगी सरकार ने इससे पहले सात आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। प्रकाश बिंदु को सचिव गृह नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग की प्रमुख सचिव और महानिदेशक नियुक्त किया है, जबकि संजय कुमार को निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है। रघुवीर विशेष को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा आशीष कुमार को राज्य पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक के साथ विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके साथ ही चार पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को एसडीएम गोंडा बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार को एडीएम न्यायिक मथुरा से कानपुर मंडल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वेदप्रिय आर्य, एसडीएम जालौन, को एडीएम न्यायिक मथुरा बनाया गया है, जबकि गुलाब सिंह, जो झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी थे, को कुशीनगर में एडीएम न्यायिक नियुक्त किया गया है। [ फोटो -प्रतीकात्मक ]
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां