मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

On

नई दिल्ली। मोटापा अब सिर्फ दिखावे की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण बन चुका है। ऐसे में बढ़ती वजन की समस्या से परेशान लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट कुछ आसान उपाय की सलाह देते हैं, जो मोटापे की समस्या को खत्म करने में कारगर हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, यह समस्या अब बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में तेजी से फैल रही है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना और अनियमित जीवनशैली मोटापे की मुख्य वजह बन गई है। बच्चे मोबाइल-टीवी पर ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे उनकी शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है। वहीं, बड़ों में ऑफिस की नौकरी, तनाव और फास्ट फूड की आदत ने मोटापे को और बढ़ावा दिया है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर में सूजन पैदा करता है, इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ाता है और धमनियों में फैट जमा होने से हृदय रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। एनएचएम ने लोगों को मोटापे से बचने के लिए कुछ आसान लेकिन प्रभावी उपाय बताए हैं। वास्तव में मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिसे दवाइयों से ज्यादा जीवनशैली में बदलाव से नियंत्रित किया जा सकता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द और यहां तक कि अन्य गंभीर रोगों का कारण भी बन सकता है।

भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी  ये भी पढ़ें  भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी

इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या शारीरिक गतिविधि करें। तेज चलना, साइकिल चलाना, योग या खेलकूद इसमें शामिल हो सकता है। संतुलित और पौष्टिक आहार लें। घर का बना खाना, ताजी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और कम तेल-चीनी का इस्तेमाल करें। जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। स्क्रीन टाइम को सीमित करें। खासकर बच्चों को टीवी, मोबाइल या कंप्यूटर पर दो घंटे से ज्यादा समय न बिताने दें। पर्याप्त नींद लें। रात को 7-8 घंटे की अच्छी नींद मोटापे को नियंत्रित रखने में बहुत मदद करती है। एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें, छोटे-छोटे काम खुद करें और बैठे रहने की आदत छोड़ें।

विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद  ये भी पढ़ें  विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ थाना बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैफपुर फिरोजपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी मेरठ को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बढ़ेड़ी निवासी एक युवती ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

संघर्ष को बनाया स्वैग: हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल

  मुंबई। शुरुआती करियर हर किसी का संघर्ष से भरा होता है लेकिन उसी संघर्ष को अगर पहचान और स्टाइल सिंगर...
मनोरंजन 
संघर्ष को बनाया स्वैग: हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल

इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट

नेल्लई। तमिलनाडु के नेल्लई जिले के महेंद्रगिरि में स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में 22 टन के थ्रस्ट वाले सीई20 क्रायोजेनिक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद। प्रदेश भर में आज उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ थाना बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैफपुर फिरोजपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी मेरठ को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद। प्रदेश भर में आज उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद में जमीन का खेल: करोड़ों की सरकारी जमीन पत्नी के नाम करने वाला लेखपाल सस्पेंड

मुरादाबाद। जिले के धीमरी गांव में राजस्व विभाग द्वारा की जा रही भूमि पैमाइश ने एक बड़े घोटाले से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जमीन का खेल: करोड़ों की सरकारी जमीन पत्नी के नाम करने वाला लेखपाल सस्पेंड

बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: SSP हटाए गए, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: SSP हटाए गए, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम