मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ईद की खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती से पर्स लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सटीक घेराबंदी के आधार पर आरोपी युवक को चरथावल बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशीष (पुत्र दिनेश, निवासी कृष्णापुरी) के रूप में हुई है।

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

बीयर पीने के बाद आया लूट का ख्याल

मुजफ्फरनगर में ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदेश की दस सर्वश्रेष्ठ टीमें दिखाएंगी दम ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदेश की दस सर्वश्रेष्ठ टीमें दिखाएंगी दम

पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह मारपीट के एक पुराने मामले में कोर्ट की तारीख पर गया था। वहां से लौटते समय उसे एक दोस्त मिला, जिसके साथ उसने बीयर पी। शिव चौक पर दोस्त से अलग होने के बाद वह पैदल रुड़की रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर फरहा अब्बासी (पुत्री तमरेज अब्बासी) पर पड़ी, जो खरीदारी कर लौट रही थीं। नशे और अचानक आए आपराधिक विचार के चलते उसने युवती का पर्स झपटा और फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर में पीएम श्री विद्यालय के छात्रों ने जाना विज्ञान और कला का संसार   ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में पीएम श्री विद्यालय के छात्रों ने जाना विज्ञान और कला का संसार  

सीसीटीवी फुटेज बना मददगार

वारदात के बाद आबकारी पुलिस चौकी इंचार्ज शशि कपूर और उनकी टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में आशीष वारदात के बाद दौड़ता हुआ साफ दिखाई दे रहा था। इसी पहचान के आधार पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया पर्स, मोबाइल और 610 रुपये की नकदी बरामद कर ली है।

हाथ जोड़कर मांगी माफी, भेजा गया जेल

सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Views: 226

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

संघर्ष को बनाया स्वैग: हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल

  मुंबई। शुरुआती करियर हर किसी का संघर्ष से भरा होता है लेकिन उसी संघर्ष को अगर पहचान और स्टाइल सिंगर...
मनोरंजन 
संघर्ष को बनाया स्वैग: हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल

इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट

नेल्लई। तमिलनाडु के नेल्लई जिले के महेंद्रगिरि में स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में 22 टन के थ्रस्ट वाले सीई20 क्रायोजेनिक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद। प्रदेश भर में आज उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद में जमीन का खेल: करोड़ों की सरकारी जमीन पत्नी के नाम करने वाला लेखपाल सस्पेंड

मुरादाबाद। जिले के धीमरी गांव में राजस्व विभाग द्वारा की जा रही भूमि पैमाइश ने एक बड़े घोटाले से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जमीन का खेल: करोड़ों की सरकारी जमीन पत्नी के नाम करने वाला लेखपाल सस्पेंड

'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित 'लैंड फॉर जॉब' घोटाला (जमीन के बदले नौकरी) से जुड़े मनी लांड्रिंग के...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद। प्रदेश भर में आज उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आज, डीआईजी मुनिराज ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मुरादाबाद में जमीन का खेल: करोड़ों की सरकारी जमीन पत्नी के नाम करने वाला लेखपाल सस्पेंड

मुरादाबाद। जिले के धीमरी गांव में राजस्व विभाग द्वारा की जा रही भूमि पैमाइश ने एक बड़े घोटाले से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जमीन का खेल: करोड़ों की सरकारी जमीन पत्नी के नाम करने वाला लेखपाल सस्पेंड

बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: SSP हटाए गए, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: SSP हटाए गए, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

आगरा: मोबाइल पासवर्ड न बताने पर छोटे भाई ने खोया आपा, बड़े भाई की पीट-पीटकर कर दी हत्या

   आगरा। ताजनगरी के थाना कोतवाली अंतर्गत टीला माईथान क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली...
उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा: मोबाइल पासवर्ड न बताने पर छोटे भाई ने खोया आपा, बड़े भाई की पीट-पीटकर कर दी हत्या

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम