आगरा: मोबाइल पासवर्ड न बताने पर छोटे भाई ने खोया आपा, बड़े भाई की पीट-पीटकर कर दी हत्या

On

 

आगरा। ताजनगरी के थाना कोतवाली अंतर्गत टीला माईथान क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ महज मोबाइल का पासवर्ड न बताने जैसी छोटी सी बात पर छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई पर डंडों और लात-घूंसों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी  ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

पासवर्ड के विवाद में मचाया तांडव

बुलंदशहर: शिखा गौतम का IAS बनने का दावा निकला महाझूठ, DM की जांच में खुली पोल ये भी पढ़ें  बुलंदशहर: शिखा गौतम का IAS बनने का दावा निकला महाझूठ, DM की जांच में खुली पोल

मृतक गौरव शर्मा की माँ पूनम शर्मा ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा आकाश शर्मा, जो पूर्व में मुंबई में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य करता था, शुक्रवार रात करीब 1 बजे किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने बड़े भाई गौरव का मोबाइल लेकर उसका पासवर्ड पूछा। गौरव के इनकार करने पर आकाश इस कदर आग बबूला हुआ कि उसने पहले अपने दोनों मोबाइल तोड़ दिए और फिर घर की एलईडी व अन्य सामान को तहस-नहस कर दिया। जब गौरव ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो आकाश ने डंडे और लात-घूंसों से उस पर तब तक प्रहार किए जब तक वह बेसुध नहीं हो गया।

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

नशे और जुए की लत ने बिगाड़ा स्वभाव

परिजनों के अनुसार आकाश पिछले कुछ समय से नशे, जुए और सट्टे की बुरी आदतों में फंस गया था। वह अक्सर अपनी माँ से रुपयों की मांग करता था और घर में बंटवारे का दबाव बनाता था। शुक्रवार रात को भी उसने माँ से दो हजार रुपये मांगे थे, और पैसे न मिलने पर वह पहले से ही गुस्से में था। गौरव की मौत के बाद माँ पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि होली पर जब गौरव का एक्सीडेंट हुआ था, तब यही छोटा भाई आकाश उसकी सेवा कर उसे ठीक करके घर लाया था, लेकिन नशे और गुस्से ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।

पुलिस की कार्यवाही

वारदात के बाद आरोपी ने घर के बाहर लगे बिजली के मीटर को भी डंडे मारकर तोड़ दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आकाश को हिरासत में ले लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने जानकारी दी कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

Views: 65

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी

   शामली। जहाँ एक ओर देश के कई हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत और वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनों की...
शामली 
शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी

गाजियाबाद: स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था का आगाज, बैलेंस खत्म होते ही 2000 से अधिक घरों की बत्ती गुल

   गाजियाबाद। जनपद में शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार से स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था को पूरी तरह से अमलीजामा पहना दिया...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था का आगाज, बैलेंस खत्म होते ही 2000 से अधिक घरों की बत्ती गुल

मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

   मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: लागत से चार से छह गुना अधिक टोल वसूली होने पर निरस्त होंगे टोल प्लाजा

   नई दिल्ली। देशभर के वाहन चालकों और आम जनता के लिए राहत भरी खबर देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टोल...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: लागत से चार से छह गुना अधिक टोल वसूली होने पर निरस्त होंगे टोल प्लाजा

गाजियाबाद: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

   गाजियाबाद। देशभर में गहराते रसोई गैस संकट और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में शनिवार को आम...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

   मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

सहारनपुर। जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतका के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

   मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चौधरी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन की पैठ को और मजबूत करने के लिए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

सहारनपुर में कोर्ट से स्मैक तस्कर को मिली 3 साल की कैद, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया

सहारनपुर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोर्ट से स्मैक तस्कर को मिली 3 साल की कैद, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम