सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
कोर्ट ने पति को माना दोषी, अन्य परिजनों को मिला संदेह का लाभ देकर किया बरी
सहारनपुर। जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतका के पति को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी पति जुनैद को 9 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं अदालत ने दोषी पर आर्थिक दंड भी लगाया है। मामले के अन्य आरोपियों सास, ससुर और देवर को पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।
क्या था पूरा मामला?
अभियोजन पक्ष के अनुसार यह मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है। वादी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी नाजिश का निकाह 23 नवंबर 2014 को जुनैद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा कार की मांग की जाने लगी। वादी का कहना था कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष का लालच खत्म नहीं हुआ। दहेज की मांग पूरी न होने पर नाजिश के साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।
न्यायालय का कड़ा रुख
अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कई साक्ष्य प्रस्तुत किए। सभी पक्षों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत (कक्ष संख्या-3) के न्यायाधीश ने पति जुनैद को दोषी पाया। वहीं, अन्य परिजनों के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिल पाने के कारण अदालत ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया।
ये भी पढ़ें Samajwadi Party का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन,महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे नेता
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां