नोएडा में पकड़ा साइबर अपराधी, बेरोजगारों को एमएनसी में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी
नोएडा। मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों को कॉलिंग (फोन) कर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को थाना साइबर क्राइम पुलिस व थाना फेस-वन पुलिस ने संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।
डीसीपी साइबर ने बताया कि मल्टी नेशनल कंपनियों (एमएनसी) में जॉब के नाम पर कॉल कर धोखाधड़ी से म्यूल बैंक खातों में पैसा प्राप्त कर हो रही साइबर ठगी करने वाले तथा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में प्रयुक्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तकनीकी जाँच व लोकल इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर साइबर अपराधी सचिन कुमार मण्डल को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह साइबर अपराधी फैशन एण्ड रिटेल फर्म की आड़ में आम व्यक्तियों को स्टेप हैड कम्पनी के नाम से फोन कर मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करता था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना साइबर क्राइम नोएडा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां