जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

On

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के आलाधिकारियों से कहा कि गर्मी में जंगलों में आग की घटनाएं न हों, इसके लिए अभी से तैयार रहें। वन विभाग ने ऐसी घटनाओं पर निगरानी और रोकथाम के लिए मुख्यालय से लेकर प्रभागीय स्तर, जोनल-मंडलीय मुख्य वन संरक्षक स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया है। प्रदेश मुख्यालय पर बनाए गए अग्नि नियंत्रण सेल कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक प्रभाग, वृत्त, जोन तथा मुख्यालय स्तर पर प्रदेश में कुल 116 अग्नि नियंत्रण सेल स्थापित किए जा चुके हैं।

यह सेल 24 घंटे कार्य करेंगे। सेल में तीन शिफ्ट (सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक व रात्रि 10 से सुबह छह बजे तक) में कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। हीलाहवाली न हो, इसके लिए विभिन्न रेंजों में समस्त सूचनाएं रजिस्टर में पंजीकृत कर तत्काल उसके निदान पर कार्य भी किया जाएगा। आग से जुड़ी घटनाओं के संबंध में आम नागरिक भी सूचना दे सकेंगे। जनपद से मिली इन सूचनाओं को जनपदीय अधिकारी तत्काल मुख्यालय के नियंत्रण सेल को प्रेषित करेंगे। आमजन की सुविधा के लिए लखनऊ में भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 0522-2977310, 0522-2204676, 9651368060, 7017112077 पर इससे जुड़ी सूचनाएं दी जा सकती हैं। अन्य सभी जनपदों में भी आमजन व अन्य विभागों के अधिकारियों को स्थानीय हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून की वेबसाइट एफएसआईडॉटएनआईसीडॉटइन पर वन अग्नि अलर्ट सूचना के लिए प्रदेश के 3792 अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने पंजीकरण भी कराया है। प्रदेश में वन अग्निकाल 15 जून तक माना गया है। पहले के वर्षों में हुई अग्नि घटनाओं के आधार पर अतिसंवेदनशील व मध्य संवेदनशील (चित्रकूट, सोनभद्र, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग, बहराइच, महराजगंज, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, उत्तर खीरी-दक्षिण खीरी, बलरामपुर, सहारनपुर, बिजनौर, गोंडा, गोरखपुर, मीरजापुर, चंदौली, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, वाराणसी व कैमूर वन्य जीव प्रभाग घोषित किए गए हैं। इनमें फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है। संवेदनशील जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है।

सहारनपुर के गागलहेड़ी में रेलिंग से टकराई कार, बुजुर्ग महिला की मौत ये भी पढ़ें  सहारनपुर के गागलहेड़ी में रेलिंग से टकराई कार, बुजुर्ग महिला की मौत

मुख्य वन संरक्षक प्रचार प्रसार उत्तर प्रदेश अदिति शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश के क्रम में वन अग्नि नियंत्रण के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रभागीय स्तर पर आग लगने की किसी भी सूचना से तत्काल मुख्यालय स्तर को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। आमजन की सुविधा के लिए मुख्यालय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। वन्य जीवों को वन क्षेत्र के अंदर पीने के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए पक्का होल निर्माण व पुराने वाटर होल की मरम्मत कर उसमें नियमित जल भी भरा जा रहा है। वन क्षेत्र के अंदर वाच टावर का निर्माण व पुराने वाच टावर का रखररखाव भी किया जा रहा है। 

UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर   ये भी पढ़ें  UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के ककरौली में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, गाँव में तनाव

ककरौली (मोरना)। ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव दौलतपुर में शनिवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद हिंसक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के ककरौली में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, गाँव में तनाव

मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में बदलती स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने अपने संचालन में कुछ सावधानीपूर्ण बदलाव करने का फैसला...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भारी तनाव: अफगान सेना का सैन्य चौकियों पर कब्जा और 14 सैनिकों की मौत का दावा

काबुल। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पूर्वी अफगानिस्तान में डुरंड रेखा के पास हुई झड़पों के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भारी तनाव: अफगान सेना का सैन्य चौकियों पर कब्जा और 14 सैनिकों की मौत का दावा

भारत-लिथुआनिया विदेश कार्यालय परामर्श के 10वें राउंड की बैठक में शामिल हुए सिबी जॉर्ज

  नई दिल्ली। भारत-लिथुआनिया विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का 10वां राउंड 13 मार्च को विलनियस में हुआ। एफओसी में भारत वहीं,...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत-लिथुआनिया विदेश कार्यालय परामर्श के 10वें राउंड की बैठक में शामिल हुए सिबी जॉर्ज

मुजफ्फरनगर:राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.22 लाख मामलों का निपटारा

मुजफ्फरनगर। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय की एक नई मिसाल देखने को मिली। जनपद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.22 लाख मामलों का निपटारा

उत्तर प्रदेश

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

मुरादाबाद: नाले की गैस से चाय बनाकर सपा नेताओं का अनोखा प्रदर्शन, गैस किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने घरेलू गैस की कथित कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखे अंदाज में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: नाले की गैस से चाय बनाकर सपा नेताओं का अनोखा प्रदर्शन, गैस किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

मुरादाबाद। जिले में शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समेत कुल 4 हजार 543 पदों के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री ने असम...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम