मुजफ्फरनगर के ककरौली में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, गाँव में तनाव

रुपयों के लेनदेन में विवाद में बीच-बचाव करने आए थे बुजुर्ग 

ककरौली (मोरना)। ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव दौलतपुर में शनिवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। पैसे मांगने गए युवक के परिजनों पर हुए हमले में बीच-बचाव करने आए एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाँव दौलतपुर निवासी आरिफ ने बताया कि गाँव के ही दो युवकों पर उसके कुछ रुपये बकाया थे। शनिवार दोपहर जब वह अपने पैसे मांगने पहुँचा, तो आरोपियों ने पैसे देने के बजाय गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरिफ किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुँचा और अपने चाचा अब्दुल करीम को पूरी घटना की जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

डंडे के वार से बुजुर्ग घायल
मामले को सुलझाने और बात करने के लिए जब अब्दुल करीम मौके पर पहुँचे, तो विवाद और गहरा गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और इसी दौरान आरोपियों की बहन ने डंडा उठाकर अब्दुल करीम के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग मौके पर ही गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।

मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

पुलिस की कार्रवाई और गाँव में स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और घायल अब्दुल करीम को तुरंत भोपा सीएचसी पहुँचाया। वहाँ चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है ताकि स्थिति को सामान्य बनाया जा सके।

मुजफ्फरनगर बना 'गैस चैंबर', रॉयल बुलेटिन का महा-सर्वे: कौन है असल जिम्मेदार ?, बताएं अपनी राय, हम बनेंगे आपकी आवाज ! ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर बना 'गैस चैंबर', रॉयल बुलेटिन का महा-सर्वे: कौन है असल जिम्मेदार ?, बताएं अपनी राय, हम बनेंगे आपकी आवाज !

 

Views: 93

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एक बारात घर में खुशियों का माहौल उस समय मातम और आक्रोश में बदल गया,...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर:पहले दिन 4,526 अभ्यर्थियों ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (एसआई) नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:पहले दिन 4,526 अभ्यर्थियों ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम