मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण
गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार यादव ने खुद विभिन्न गैस एजेंसियों पर मौजूद रहकर अपनी देखरेख में सिलेंडरों का वितरण संपन्न कराया।
पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार यादव ने खतौली स्थित चौधरी इंडेन गैस सर्विस, प्रीत इंडेन गैस सर्विस और भारत गैस सर्विस के गोदामों पर जाकर वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार यादव ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति गैस की किल्लत की झूठी अफवाह फैलाकर उपभोक्ताओं को भ्रमित करेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
चौधरी इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक अवनीश राणा ने गैस किल्लत की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व गैस की कृत्रिम किल्लत दिखाकर एजेंसियों पर नाजायज दबाव बनाने और कालाबाजारी करने की फिराक में हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बुकिंग के बाद तुरंत अपना गैस सिलेंडर प्राप्त कर लें।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाहहोम डिलीवरी व्यवस्था जल्द होगी सुचारू
प्रबंधक अवनीश राणा ने बताया कि वर्तमान में होम डिलीवरी में कुछ तकनीकी बाधाएं आ रही हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां