मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नई मंडी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर गौकश को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल से पकड़ लिया। दोनों बदमाशों के पास से अवैध हथियार और गौकशी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपसीओ नई मंडी राजू कुमार साव के अनुसार, पुलिस टीम बागोवाली और सिसौना कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हाईवे की तरफ से कच्चे रास्ते पर एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने जब बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया, तो उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनकी घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाश गन्ने के खेत की आड़ लेकर छिप गए और पुनः फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में महबूब घायल, नरेश भी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें योगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तारआत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसकी पहचान महबूब पुत्र महमूद निवासी मदीना कॉलोनी, सिविल लाइन के रूप में हुई है। अंधेरे का लाभ उठाकर भाग रहे उसके दूसरे साथी नरेश पुत्र दिलेराम निवासी ग्राम रसूलपुर, चरथावल को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने घायल बदमाश महबूब को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपराधिक इतिहास और बरामदगी
पुलिस द्वारा 'त्रिनेत्र ऐप' और 'ऑपरेशन पहचान' के डेटाबेस से मिलान करने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। घायल बदमाश महबूब पर पशु चोरी और गौकशी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह इसी साल जनवरी-फरवरी में बागोवाली क्षेत्र में हुई गौकशी की घटनाओं में मुख्य अभियुक्त था और तब से फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, दूसरे अभियुक्त नरेश पर भी करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गौकशी की योजना थी, बरामद हुए उपकरण
तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से .315 बोर के दो तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, एक बिना नंबर की बाइक और गौकशी में प्रयुक्त होने वाले चाकू, कुल्हाड़ी व रस्सा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आज क्षेत्र में गौकशी की किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले थे। फिलहाल, पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा लिए हैं और दोनों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां