मुजफ्फरनगर: बेजुबान पर हैवानियत, युवक ने कुत्ते को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला, सीसीटीवी में कैद हुई क्रूरता

On
School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। कस्बे के मोहल्ला हलवाइयान में एक युवक ने एक पालतू कुत्ते के साथ इतनी बेरहमी दिखाई कि उसकी जान चली गई। रविवार शाम करीब सात बजे हुई यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

शामली में स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरनगर के युवक पर आरोप ये भी पढ़ें  शामली में स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरनगर के युवक पर आरोप

तीन सेकंड में तीन बार पटका, रास्ते में तोड़ा दम

खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा? ये भी पढ़ें  खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक ने कुत्ते को पकड़कर महज तीन सेकंड के भीतर तीन बार पूरी ताकत से जमीन पर पटका। इस हमले से कुत्ता गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। मोहल्लेवासियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा को दी। घायल कुत्ते को उपचार के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

पहले भी कई बेजुबानों को निशाना बनाने का आरोप

स्थानीय निवासियों ने आरोपी की पहचान पंकज पाल के रूप में की है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पंकज स्वभाव से बेहद क्रूर है और वह पहले भी कई बार पशुओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। लोगों का कहना है कि उसने पूर्व में भी कई कुत्तों को मारा है, लेकिन ठोस सबूत न होने के कारण वह हर बार बच निकलता था। इस बार सीसीटीवी फुटेज के रूप में पुख्ता सबूत मिलने के बाद लोग लामबंद हो गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही चरथावल थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पशु प्रेमियों ने की सख्त सजा की मांग

इस हृदयविदारक घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। पशु प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे साइकोपैथिक व्यवहार वाले व्यक्ति को जेल भेजा जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य बेजुबान के साथ ऐसी दरिंदगी न हो सके।

Views: 109

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

   मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से जारी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और वितरण केंद्रों पर लग रही लंबी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंढापांडे क्षेत्र में हुए इस भीषण दुर्घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

हाइवे पर दौड़ती ईको कार में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू, यात्री सुरक्षित

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत रविवार देर रात्रि मथुरा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार में अचानक आग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
हाइवे पर दौड़ती ईको कार में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू, यात्री सुरक्षित

मुरादाबाद में गायक बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, विश्वविद्यालय के बाहर लाठीचार्ज के बाद भगदड़, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। तीर्थकर महावीर विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रसिद्ध गायक बादशाह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गायक बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, विश्वविद्यालय के बाहर लाठीचार्ज के बाद भगदड़, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया

   मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नई मंडी थाना पुलिस को एक बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया

उत्तर प्रदेश

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

   मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से जारी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और वितरण केंद्रों पर लग रही लंबी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंढापांडे क्षेत्र में हुए इस भीषण दुर्घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

हाइवे पर दौड़ती ईको कार में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू, यात्री सुरक्षित

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत रविवार देर रात्रि मथुरा दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार में अचानक आग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
हाइवे पर दौड़ती ईको कार में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू, यात्री सुरक्षित

मुरादाबाद में गायक बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, विश्वविद्यालय के बाहर लाठीचार्ज के बाद भगदड़, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। तीर्थकर महावीर विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रसिद्ध गायक बादशाह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गायक बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, विश्वविद्यालय के बाहर लाठीचार्ज के बाद भगदड़, वीडियो वायरल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम