मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

मीरापुर। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। छोटे बच्चों ने गीत, कविता और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।इस भावुक मौके पर विद्यालय परिसर में खुशी और यादों का मिला-जुला माहौल देखने को मिला।

मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, शत-प्रतिशत शुद्धता पर जोर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, शत-प्रतिशत शुद्धता पर जोर

मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका शबिस्ता कुरैशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 5 पूरी करने के बाद अब छात्र उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाएंगे। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'

विद्यालय स्टाफ रहा मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें मुख्य रूप से सहायक अध्यापिका हुमा परवीन, ऋचा आर्य, रेणु कुमारी, दीपा तथा शिक्षामित्र विवेक वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया। विदाई समारोह में बच्चों के चेहरे पर आगे बढ़ने का उत्साह और विद्यालय छोड़ने की थोड़ी उदासी दोनों ही साफ झलक रही थी।

मुजफ्फरनगर के छपार में पुलिस दबोचा कुकर्म का आरोपी, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने घायल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के छपार में पुलिस दबोचा कुकर्म का आरोपी, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने घायल

 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के ककरौली में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, गाँव में तनाव

ककरौली (मोरना)। ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव दौलतपुर में शनिवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद हिंसक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के ककरौली में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, गाँव में तनाव

मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में बदलती स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने अपने संचालन में कुछ सावधानीपूर्ण बदलाव करने का फैसला...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित

पाकिस्तान की सैन्य चौकी पर अफगानिस्तान का कब्जा, 14 सैनिकाें की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पूर्वी अफगानिस्तान में डुरंड रेखा के पास हुई झड़पों के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
पाकिस्तान की सैन्य चौकी पर अफगानिस्तान का कब्जा, 14 सैनिकाें की मौत

भारत-लिथुआनिया विदेश कार्यालय परामर्श के 10वें राउंड की बैठक में शामिल हुए सिबी जॉर्ज

  नई दिल्ली। भारत-लिथुआनिया विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का 10वां राउंड 13 मार्च को विलनियस में हुआ। एफओसी में भारत वहीं,...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत-लिथुआनिया विदेश कार्यालय परामर्श के 10वें राउंड की बैठक में शामिल हुए सिबी जॉर्ज

मुजफ्फरनगर:राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.22 लाख मामलों का निपटारा

मुजफ्फरनगर। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय की एक नई मिसाल देखने को मिली। जनपद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.22 लाख मामलों का निपटारा

उत्तर प्रदेश

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

मुरादाबाद: नाले की गैस से चाय बनाकर सपा नेताओं का अनोखा प्रदर्शन, गैस किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने घरेलू गैस की कथित कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखे अंदाज में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: नाले की गैस से चाय बनाकर सपा नेताओं का अनोखा प्रदर्शन, गैस किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

मुरादाबाद। जिले में शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समेत कुल 4 हजार 543 पदों के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री ने असम...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम