मुजफ्फरनगर: दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

मुजफ्फरनगर। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार देर शाम मुजफ्फरनगर की सड़कों पर भारी आक्रोश देखने को मिला। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर विशाल कैंडल मार्च निकाला और दिवंगत तरुण खटीक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाज के लोगों ने दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

महावीर चौक से शिव चौक तक उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट

कैंडल मार्च की शुरुआत शहर के प्रमुख महावीर चौक से हुई। यहां से समाज के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग हाथों में मोमबत्तियां लेकर निकले। यह मार्च प्रकाश चौक और झांसी रानी चौक होते हुए हृदय स्थल शिव चौक पर जाकर संपन्न हुआ। मार्च के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। शिव चौक पहुंचने के बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान माहौल काफी भावुक नजर आया।

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित ये भी पढ़ें  कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

समाज में गहरा आक्रोश, न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर के रामराज में दुकान पर सामान लेने जाती युवती पर हमला, महिला सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के रामराज में दुकान पर सामान लेने जाती युवती पर हमला, महिला सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि तरुण खटीक की निर्मम हत्या ने पूरे देश के खटीक समाज को झकझोर कर रख दिया है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। उन्होंने मांग की है कि दिल्ली पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और मामले के आरोपियों को फांसी जैसी कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न कर सके।

सरकार और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित न्याय नहीं मिलता और सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा मुहैया कराने की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने सभी से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

 

Views: 51

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उच्चतम न्यायालय ने नेताजी का अवशेष भारत लाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते आशीष राय की उस याचिका पर सुनवाई...
Breaking News  राष्ट्रीय 
   उच्चतम न्यायालय ने नेताजी का अवशेष भारत लाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर के खतौली में डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी: हैवान को पुलिस ने 'लंगड़ा' कर दबोचा

खतौली। नगर की कोतवाली पुलिस ने डेढ़ वर्ष की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले एक दुराचारी को...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी: हैवान को पुलिस ने 'लंगड़ा' कर दबोचा

गैस किल्लत पर डोटासरा का हमला: "राजस्थान में 'कचौरी' सरकार, जनता बेहाल और सीएम बेपरवाह"

जयपुर। इजराइल-अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्ध के बीच देश और प्रदेश में रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की किल्लत...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
गैस किल्लत पर डोटासरा का हमला: "राजस्थान में 'कचौरी' सरकार, जनता बेहाल और सीएम बेपरवाह"

मुजफ्फरनगर के छपार में पुलिस दबोचा कुकर्म का आरोपी, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने घायल

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम के साथ हुई कुकर्म की घटना ने क्षेत्र में आक्रोश फैला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के छपार में पुलिस दबोचा कुकर्म का आरोपी, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने घायल

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर