दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी
मुरादाबाद। जिले में शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समेत कुल 4 हजार 543 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। परीक्षा के पहले दिन शहर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से कई इलाकों में भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से मुरादाबाद में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जा रही है।
पहली पाली की परीक्षा सुबह आयोजित की गई, जिसमें 11 हजार 280 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। हालांकि इनमें से 6780 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि करीब 4500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें दिखाई दीं और कई केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन चेकिंग की गई।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों की टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रही। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान डीआईजी स्तर के अधिकारियों ने भी व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी व्यवस्था पर नजर रखी। अधिकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करते हुए सुरक्षा और पारदर्शिता से जुड़े सभी इंतजामों की समीक्षा की।
परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विशेष रूप से सॉल्वर गैंग की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई और प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की पहचान की सख्ती से जांच की गई।
परीक्षा के चलते मुरादाबाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में दिनभर भीड़ और ट्रैफिक का दबाव भी देखने को मिला। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और मुख्य चौराहों पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की आवाजाही के कारण काफी चहल-पहल रही। कई जगहों पर यातायात धीमा पड़ गया, हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए हालात को नियंत्रित रखा।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और आने वाली पालियों में भी सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था इसी तरह जारी रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां