शामली जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए लगभग दो लाख मामले

On

 

कैराना/शामली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जनपद शामली के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर न्याय की सुलभता और त्वरित निस्तारण का अभूतपूर्व उदाहरण पेश करते हुए हजारों परिवारों के बीच चल रहे कानूनी विवादों को आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष इंदर प्रीत सिंह जोश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस गरिमामयी समारोह में शामली के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह और उप जिलाधिकारी कैराना निधि भारद्वाज सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, बैंक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी ये भी पढ़ें  शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी

लोक अदालत की सफलता के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनपद न्यायाधीश इंदर प्रीत सिंह जोश के कुशल मार्गदर्शन में शामली जिले के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 7361 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 74 लाख 54 हजार रुपये से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट हुआ। विभिन्न न्यायालयों में पीठासीन अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए वादों का निपटारा किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रिजेश शर्मा ने 24 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र राय ने 175 मामले और पोक्सो कोर्ट की न्यायाधीश सीमा वर्मा ने 5 मामलों का निस्तारण किया। इसी क्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशान्त सिंह ने 1008, सिविल जज सीनियर डिवीजन आंचल कसाना ने 1537 और सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष काम्बोज ने 848 मामलों को सुलह के आधार पर समाप्त कराया।

शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम ये भी पढ़ें  शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

न्यायालयों के अतिरिक्त राजस्व अदालतों ने भी इस अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की। राजस्व न्यायालयों के माध्यम से रिकॉर्ड एक लाख निवासी हजार आठ सौ बावन मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित प्री-लिटिगेशन वादों में भी उल्लेखनीय प्रगति देखी गई। कुल 457 बैंक ऋण मामलों का निपटारा करते हुए पांच करोड़ चौहत्तर लाख रुपये से अधिक की धनराशि का आपसी समझौता कराया गया। इस प्रकार जनपद शामली में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल एक लाख सत्तानवे हजार छह सौ सत्तर वादों का निस्तारण कर न्याय की गति को नई दिशा दी गई। कुल मिलाकर पूरी लोक अदालत में 6 करोड़ 49 लाख 23 हजार रुपये से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।

सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण ये भी पढ़ें  सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

समारोह के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव आंचल कसाना ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन, बैंक कर्मियों और वादकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न केवल न्यायालयों के बोझ को कम करती है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बिना किसी शुल्क और मानसिक तनाव के न्याय दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान न्यायालय परिसर में दिन भर वादकारियों की चहल-पहल बनी रही और लोग वर्षों पुराने विवादों के खत्म होने पर राहत महसूस करते नजर आए।

 

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एक बारात घर में खुशियों का माहौल उस समय मातम और आक्रोश में बदल गया,...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम