शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी
शामली। जहाँ एक ओर देश के कई हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत और वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनों की खबरें विचलित कर रही हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एलम कस्बे से राहत भरी तस्वीर सामने आई है। यहाँ स्थित प्रियंका गैस सर्विस पर गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के दिन ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
ग्राहकों ने जताई संतुष्टि, कालाबाजारी को बताया लाइनों की वजह
ये भी पढ़ें सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षणगैस लेने पहुंचे स्थानीय ग्राहक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें गैस प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज ही सिलेंडर बुक किया था और आज ही रिफिल मिल गया। धर्मेंद्र के अनुसार, किल्लत और भीड़ की समस्या वहीं है जहाँ कालाबाजारी की जा रही है, जबकि यहाँ व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है। एक अन्य ग्राहक अजेंद्र पंवार ने बताया कि पर्ची कटने के मात्र दस मिनट के भीतर उन्हें गोदाम से सिलेंडर मिल गया। उन्होंने अनावश्यक भीड़ और लाइनों को अफवाहों और कालाबाजारी का नतीजा बताया।
एजेंसी संचालक का दावा: 21 वर्षों में कभी नहीं रही कोई पेंडेंसी
प्रियंका गैस एजेंसी के संचालक अजय पवार ने बताया कि उनकी एजेंसी पिछले 21 वर्षों से कार्यरत है और आज तक उनके यहाँ एक भी रिफिल पेंडिंग नहीं रही है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। सरकार और कंपनी द्वारा आपूर्ति का प्रबंध बेहद सुदृढ़ है। अजय पवार के अनुसार, शनिवार सुबह भी उनके पास 900 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध था।
तकनीकी जागरूकता की कमी से हो रही थोड़ी असुविधा
एजेंसी संचालक ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केवल उन उपभोक्ताओं को थोड़ी समस्या आ रही है जो ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और 'ओटीपी' (OTP) आधारित बुकिंग व्यवस्था से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। सर्वर और मैसेज आने में होने वाली देरी को छोड़कर वितरण की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। कंपनी से मांग के अनुसार निरंतर गैस की आपूर्ति हो रही है, जिससे ग्राहकों को तुरंत सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां