विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

नोएडा। स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलनों के अग्रदूत रहे विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्षों और राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी (केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) रहे।

रामलीला मैदान, ऐच्छर-बिरोंडा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने किसानों की एकता और विजय सिंह पथिक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्षों और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को शिक्षा और तकनीकी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे स्वयं भी तकनीकी के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने की, जबकि महासभा के संरक्षक डॉ. यशवीर सिंह की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद चंदन सिंह, पूर्व सांसद मलूक नागर तथा दादरी विधायक तेजपाल नागर का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में महासभा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साविंदर भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी कसाना, जयप्रकाश विकल, महासचिव रामकेश चपराना, डॉ. जिले राम, राजपाल कसाना, कालू लाल गुर्जर, पंकज रौसा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, नेशनल कोऑर्डिनेटर नामित भाटी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए पदाधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं ने विजय सिंह पथिक के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाज हित में विजय सिंह पथिक के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में मौसम का बड़ा बदलाव मार्च में ही 40 डिग्री पार पारा, नर्मदापुरम में लू चली अब इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं तो आपने भी महसूस किया होगा कि इस साल मार्च के महीने में ही ...
मध्य प्रदेश 
मध्यप्रदेश में मौसम का बड़ा बदलाव मार्च में ही 40 डिग्री पार पारा, नर्मदापुरम में लू चली अब इन जिलों में बारिश का अलर्ट

दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

मुरादाबाद। जिले में शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समेत कुल 4 हजार 543 पदों के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री ने असम...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

महाकाल मंदिर में हिंदू नववर्ष का भव्य उत्सव 2000 साल पुरानी परंपरा के तहत शिखर पर फहराया जाएगा ब्रह्म ध्वज

अगर आप आस्था और इतिहास से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। ...
मध्य प्रदेश 
महाकाल मंदिर में हिंदू नववर्ष का भव्य उत्सव 2000 साल पुरानी परंपरा के तहत शिखर पर फहराया जाएगा ब्रह्म ध्वज

गाजियाबाद: बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 5 'नटवरलाल' गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चलाते थे नेटवर्क

   गाजियाबाद। गाजियाबाद साइबर सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है,...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 5 'नटवरलाल' गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चलाते थे नेटवर्क

उत्तर प्रदेश

दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

मुरादाबाद। जिले में शनिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समेत कुल 4 हजार 543 पदों के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री ने असम...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी, मुरादाबाद के किसानों के खातों में पहुंचेंगे 48.54 करोड़ रुपये

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र पहुंचे। निर्धारित समय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम