शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

On

 

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद में कड़ी सुरक्षा और चौकसी के बीच शुरू हुई। परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वयं कमान संभाली और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शामली के थानाभवन में सामूहिक विवाह: परिणय सूत्र में बंधे 70 हिंदू और मुस्लिम जोड़े ये भी पढ़ें  शामली के थानाभवन में सामूहिक विवाह: परिणय सूत्र में बंधे 70 हिंदू और मुस्लिम जोड़े

11 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही परीक्षा

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'? ये भी पढ़ें  कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

जनपद में इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शनिवार को पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न हुई। प्रशासन ने परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों जैसी आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया है। यही व्यवस्था रविवार, 15 मार्च को भी जारी रहेगी।

शामली: हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर चला माफियाओं का आरा, वन विभाग ने शुरू की बड़ी कार्रवाई ये भी पढ़ें  शामली: हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर चला माफियाओं का आरा, वन विभाग ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

अधिकारियों ने कंट्रोल रूम और कैमरों की ली तलाशी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ब्रिगेडियर होशियार सिंह कॉलेज, वी.वी इंटर कॉलेज और पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना पहुंचे। अधिकारियों ने सीधे परीक्षा कक्षों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही केंद्र पर बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के कड़े निर्देश

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अन्य सेक्टर प्रभारियों को प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी मुस्तैदी के साथ परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा घेरे को लेकर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

कल भी जारी रहेगी विशेष सतर्कता

परीक्षा के दूसरे दिन भी रविवार को भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। प्रशासन का दावा है कि पहले दिन की तरह दूसरे दिन की परीक्षा भी पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

मीरापुर। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक विदाई समारोह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका जानिए दाने क्यों रह जाते हैं छोटे और कैसे बढ़ेगी पैदावार

मार्च का महीना गेहूं की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस समय खेतों में फसल अपने ...
कृषि 
मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका जानिए दाने क्यों रह जाते हैं छोटे और कैसे बढ़ेगी पैदावार

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

शिमला। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

नोएडा। स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलनों के अग्रदूत रहे विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल...
दिल्ली NCR  नोएडा 
विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

उत्तर प्रदेश

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र पहुंचे। निर्धारित समय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

मेरठ: सनातन संस्कृति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिप्टी सीएम और बाबा रामदेव ने की शिरकत

   मेरठ। साकेत स्थित आईटीआई मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के तीसरे दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सनातन संस्कृति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिप्टी सीएम और बाबा रामदेव ने की शिरकत

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम