शामली: मखमूलपुर के ग्रामीणों ने अवरुद्ध नाले को खोलने की मांग को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा

शामली। क्षेत्र के ग्राम मखमूलपुर उर्फ ख्वासपुर के ग्रामीणों ने मोहल्ले के नाले का रास्ता अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।


ग्रामीणों का कहना है कि उनके मोहल्ले के करीब 80 घरों का घरेलू और वर्षा का पानी वर्षों से बने नाले के माध्यम से बाहर निकलता रहा है। यह नाला ग्राम शाहपुर क्षेत्र में होकर गुजरता है और करीब 100 वर्षों से पानी की निकासी का माध्यम रहा है। आरोप है कि कुछ समय से गांव के ही रामपाल ने नाले का रास्ता बंद कर दिया है, जिससे गंदा पानी घरों के सामने और गलियों में भर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाले के अवरुद्ध होने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया है। इसके साथ ही लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नाले के पास ही प्राथमिक विद्यालय संख्या-2 स्थित है और गंदा पानी स्कूल परिसर तक पहुंच चुका है, जिसके कारण विद्यालय के संचालन पर भी संकट की स्थिति बन गई है।

शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित ये भी पढ़ें  शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

 

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर ये भी पढ़ें  "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में लेखपाल को भी सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में 21 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर शिकायत करने पर सचिव द्वारा नाला खुलवा दिया गया था, लेकिन इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से दोबारा मिट्टी डालकर नाला बंद कर दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थल निरीक्षण कराने की मांग की। इस अवसर पर ओमबीर सिंह, राजीव मलिक, अनिल, पंकज कुमार, सुभाष मलिक, विपिन मलिक, ओमकार, जितेन्द्र, ओमपाल आदि मौजूद रहे।

शामली में एक बार फिर सुर्खियों में आया चर्चित लेखपाल , क्लक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति ने लगाया डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप  ये भी पढ़ें  शामली में एक बार फिर सुर्खियों में आया चर्चित लेखपाल , क्लक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति ने लगाया डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में रिखाड़ी-पतियासार के पास शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

नई दिल्ली। सरकार ने आज देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश की रिफायनरियाें में कच्चे तेल से द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कालोनी में चलाया बुलडोज़र, 30 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों और भू-माफिया के खिलाफ शुक्रवार को एक बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कालोनी में चलाया बुलडोज़र, 30 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त 

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद। रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार, 'जुमा अलविदा' के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का दीक्षांत समारोह-2026 शनिवार, 14 मार्च को पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

प्रयागराज में 'अलविदा की नमाज' से पहले खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अलविदा की नमाज से पहले एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असदउल्लापुर भीटी गांव में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में 'अलविदा की नमाज' से पहले खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम