शामली: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल
शामली। शुक्रवार सवेरे तेज रफ्तार कार चालक द्वारा ई-रिक्शा में टक्कर मार दिए जाने से चालक सहित आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।
थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव बधेव निवासी ई-रिक्शा चालक राजू पुत्र ईश्वर सिंह अपनी ई-रिक्शा में गांव से करीब आधा दर्जन सवारियों को लेकर शामली आ रहा था। बताया जाता है कि सवेरे करीब 8 बजे जब वह बधेव बाईपास पर पहुंचा तो आरोप है कि इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने अपना नियंत्रण खोते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मंे जहां ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही ई-रिक्शा के सवार सभी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गांव बधेव निवासी छोटू पुत्र सोहनपाल, बेदु पुत्र धर्मबीर, अनित पुत्र राजपाल सिंह को गंभीर चोटे आने के कारण भर्ती किया गया। पीडित घायलों ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाना आदर्शमंडी पुलिस को शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां