हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

टोहाना से जयपुर जा रही रोडवेज बस पलटी, गंभीर घायलों में ड्राइवर भी शामिल

School Ad

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही एक रोडवेज बस चालक की घोर लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में बस में सवार 50 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 13 की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दुर्घटना के वक्त बस चालक मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टोहाना डिपो से जयपुर के लिए रवाना हुई बस (HR-56GV-6198) जब जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर बड़ौदा गांव के पास पहुँची, तो उसकी रफ्तार काफी तेज थी। बस में सवार यात्री प्रवीण डूमरखां ने बताया कि ड्राइवर संदीप थुआ लगातार अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल कर रहा था। उनका पूरा ध्यान सड़क के बजाय मोबाइल स्क्रीन पर था। इसी दौरान, चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। बस पहले तेज धमाके के साथ डिवाइडर से टकराई, फिर विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे खड़ी एक लोडिंग टैंपू को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क से करीब 20 मीटर दूर कच्चे रास्ते में जाकर पलट गई। किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही इस बस में चालक संदीप थुआ निजी तौर पर कार्यरत था, जबकि कंडक्टर सुरेंद्र हरियाणा कौशल रोजगार निगम से नियुक्त था। इस व्यवस्था पर भी यात्रियों ने सवाल उठाए हैं।

हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड  ये भी पढ़ें  हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

चालक समेत 13 गंभीर हालत मे पीजीआई रेफर
उचाना के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि कुल 24 मरीज उचाना लाए गए, जिनमें से 18 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 5 को गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण जींद रेफर किया गया। बस चालक संदीप थुआ की हालत बेहद नाजुक है, जिसे रोहतक पीजीआई (PGI) भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों में कंडक्टर सुरेंद्र, मानसी, अंकित, कमल, अंग्रेजो, विजय (प्रयागराज, यूपी), नीलम, नवीन, प्रवीन, राजपति, पाली और अनिल शामिल हैं।

बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ये भी पढ़ें  बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मौत के मुँह से बचा लोडिंग वाहन चालक
हादसे का शिकार हुई लोडिंग गाड़ी के चालक पंकज (उचाना निवासी) ने बताया कि वह अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए जींद जा रहा था और रास्ते में शौच के लिए गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर नीचे उतरा था। अचानक तेज रफ्तार बस आई और मेरी खड़ी गाड़ी को चीरते हुए आगे जाकर पलट गई। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

 उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल ये भी पढ़ें   उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर की मदद
बस पलटते ही हाईवे पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे और बस की खिड़कियां व शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुँची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी 50 घायलों को उचाना और जींद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।

तेज रफ्तार और लेन बदलने की लापरवाही
ट्रैफिक एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बस की रफ्तार बहुत अधिक पाई गई है। डिवाइडर से टकराने के बाद बस ने लेन बदल दी, जिससे वह सड़क किनारे खड़ी लोडिंग गाड़ी से जा टकराई। सड़क पर टायरों के घिसने के निशान बस की बेकाबू रफ्तार की तस्दीक कर रहे हैं। पुलिस अब ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 

 

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम