शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
शामली। गत दिवस शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी एक सर्राफा व्यापारी की गैंस सिलेंडर ले जाते समय ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्राफा व्यापरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्राफा व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शहर के मोहल्ला रेलपार शिव कालोनी निवासी 38 वर्षीय अमित पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव अलीपुर में सुनार की दुकान करता था। बताया जाता है कि गत शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सर्राफा व्यापारी अमित कुमार शामली से किल्लत के चलते घरेलु गैंस सिलेंडर भरकर वापस गांव अलीपुर लौट रहा था।
बताया जाता है कि जब व्यापारी लालूखेडी चौकी के निकट नहर पटरी पर पहुंचा तो इसी दौरान ईट से भरे ट्रेक की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद मृतक व्यापारी के शव को पैतृक आवास रेलपार लाया गया, जहां शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां छोड दिया है। व्यापारी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां