मुरादाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों का निस्तारण

मुरादाबाद के दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश सैयद मऊज बिन आसिम ने किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, महासचिव कपिल गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित निस्तारण करना था, ताकि न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम किया जा सके और आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी' ये भी पढ़ें  मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'

लोक अदालत में विशेष रूप से बैंक, बीमा और बिजली विभाग से जुड़े मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों की सहमति से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। सैकड़ों मामलों के निस्तारण से लंबे समय से लंबित वादों में पक्षकारों को बड़ी राहत मिली।

 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा ये भी पढ़ें   सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जनपद न्यायाधीश ने इस पहल को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और संबंधित विभागों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है।

बागपत-  फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती" ये भी पढ़ें  बागपत- फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

इस दौरान परिवार न्यायालय परिसर में बैंकों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए, जहां ऋण और बैंकिंग से जुड़े मामलों के समाधान के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। लोक अदालत के आयोजन से न्यायालय परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मामलों का निस्तारण कराया।

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

मीरापुर। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक विदाई समारोह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थियों की विदाई

मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका जानिए दाने क्यों रह जाते हैं छोटे और कैसे बढ़ेगी पैदावार

मार्च का महीना गेहूं की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस समय खेतों में फसल अपने ...
कृषि 
मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल बचाने का आसान तरीका जानिए दाने क्यों रह जाते हैं छोटे और कैसे बढ़ेगी पैदावार

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

शिमला। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

नोएडा। स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलनों के अग्रदूत रहे विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल...
दिल्ली NCR  नोएडा 
विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए जयंत चौधरी, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का किया आहवान

उत्तर प्रदेश

जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

लखनऊ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वन विभाग ने आग से बचाव की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय

सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र पहुंचे। निर्धारित समय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और मेला तैयारियों की परखी हकीकत

मेरठ: सनातन संस्कृति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिप्टी सीएम और बाबा रामदेव ने की शिरकत

   मेरठ। साकेत स्थित आईटीआई मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के तीसरे दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सनातन संस्कृति महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिप्टी सीएम और बाबा रामदेव ने की शिरकत

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम