मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

School Ad

मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंढापांडे क्षेत्र में हुए इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसा थाना मुण्डपाण्डे के अंतर्गत मनकरा मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रामपुर से मुरादाबाद की ओर आ रही एक कार की ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा से मुरादाबाद में उमड़ा सैलाब, 28 केंद्रों पर 65 हजार अभ्यर्थी; सॉल्वर गैंग पर सख्त निगरानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार कार्ड की जन्मतिथि अमान्य, आयु प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य ये भी पढ़ें  यूपी सरकार का बड़ा फैसला: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार कार्ड की जन्मतिथि अमान्य, आयु प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य

हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  योगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी युवक उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन: डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने बड़ा फेरबदल किया है। आयोग ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन: डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान

नॉर्वे की राजदूत ने दिल्ली मेट्रो से किया सफर, बोलीं- "मुझे ये पहले ही कर लेना चाहिए था! दिल्ली मेट्रो वाकई में शानदार, साफ-सुथरी और बहुत ही कुशल

  नई दिल्ली,। भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने सप्ताहांत पर दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। खूबसूरत सफर की...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नॉर्वे की राजदूत ने दिल्ली मेट्रो से किया सफर, बोलीं- "मुझे ये पहले ही कर लेना चाहिए था! दिल्ली मेट्रो वाकई में शानदार, साफ-सुथरी और बहुत ही कुशल

खुले मंच से धमकी! “चूहे की मौत हुई तो खानदान खत्म…” बीजेपी नेता के बयान पर बवाल

संभल। चुनाव अभी दूर हैं… लेकिन बयान ऐसे दिए जा रहे हैं जैसे सियासी मैदान नहीं, कोई अखाड़ा सज गया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
खुले मंच से धमकी! “चूहे की मौत हुई तो खानदान खत्म…” बीजेपी नेता के बयान पर बवाल

मुजफ्फरनगर में चपरासी की नौकरी के लिए उमड़ा जनसैलाब! बेरोजगारी की दर्दनाक तस्वीर

मुजफ्फरनगर। बेरोजगारी के आंकड़े अक्सर बहस में सुनने को मिलते हैं… लेकिन कभी-कभी एक तस्वीर ही हजार आंकड़ों पर भारी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में चपरासी की नौकरी के लिए उमड़ा जनसैलाब! बेरोजगारी की दर्दनाक तस्वीर

प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिले शव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में मां-बेटे के रक्तरंजित शव साेमवार काे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रतापगढ़  
प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिले शव

उत्तर प्रदेश

खुले मंच से धमकी! “चूहे की मौत हुई तो खानदान खत्म…” बीजेपी नेता के बयान पर बवाल

संभल। चुनाव अभी दूर हैं… लेकिन बयान ऐसे दिए जा रहे हैं जैसे सियासी मैदान नहीं, कोई अखाड़ा सज गया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
खुले मंच से धमकी! “चूहे की मौत हुई तो खानदान खत्म…” बीजेपी नेता के बयान पर बवाल

प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिले शव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में मां-बेटे के रक्तरंजित शव साेमवार काे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रतापगढ़  
प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिले शव

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चैत्र नवरात्र से पहले 18 मार्च काे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 18 काे पहुंचेंगे लखनऊ, 19 काे अयाेध्या के कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से जारी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और वितरण केंद्रों पर लग रही लंबी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम