नॉर्वे की राजदूत ने दिल्ली मेट्रो से किया सफर, बोलीं- "मुझे ये पहले ही कर लेना चाहिए था! दिल्ली मेट्रो वाकई में शानदार, साफ-सुथरी और बहुत ही कुशल

On
School Ad

 नई दिल्ली,। भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने सप्ताहांत पर दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। खूबसूरत सफर की तस्वीर और वीडियो क्लिप्स अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सोमवार को पोस्ट कीं। उन्होंने इसके संचालन और स्वच्छता की दिल खोल कर तारीफ की। स्टेनर ने छह और दूसरी सात सेकंड की क्लिप पोस्ट की है। राजदूत ने यात्रा का वृत्तांत नहीं दिया, लेकिन खुशी के पलों को जरूर साझा किया। पहली क्लिप में वह खान मार्केट के गेट नंबर टू से प्रवेश करती देखी जा सकती हैं, तो दूसरी में तेज गति से दौड़ती वाइलेट लाइन मेट्रो को कैमरे ने कैद किया है। यह ट्रेन कश्मीरी गेट की ओर जाती दिख रही है। फिर उनकी तस्वीर दिखती है, जिसमें आंखों की चमक उनके दिल का हाल बता रही है, और उन्होंने यही सब शब्दों में बयां कर दिया है।

 

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: लागत से चार से छह गुना अधिक टोल वसूली होने पर निरस्त होंगे टोल प्लाजा ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: लागत से चार से छह गुना अधिक टोल वसूली होने पर निरस्त होंगे टोल प्लाजा

तनाव के बीच राहत की खबर: भारतीय एलपीजी जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित पार कर गया होर्मुज स्ट्रेट ये भी पढ़ें  तनाव के बीच राहत की खबर: भारतीय एलपीजी जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित पार कर गया होर्मुज स्ट्रेट

अपनी खुशी, अफसोस और शानदार सफर का ब्योरा कम शब्दों में समेट कर एक्स पर परोस दिया। लिखा, "इस वीकेंड पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया! तेज, साफ और बहुत ही बढ़िया। दिल्ली में घूमने-फिरने का एक शानदार तरीका। मुझे यह पहले ही कर लेना चाहिए था! मैं इसे दोबारा जरूर इस्तेमाल करूंगी। इसी साल जनवरी में, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने भी दिल्ली मेट्रो का दौरा किया था। दोनों केंद्रीय सचिवालय से पटेल चौक तक पहुंचे थे। बाद में डीएमआरसी ने बताया कि यह दौरा भारत-जापान के बीच मेट्रो निर्माण, संचालन और मेंटेनेंस में तकनीकी व वित्तीय सहयोग (जेआईसीए) के तहत हुआ, जिसमें चालक रहित ट्रेनों और सुरक्षा सुविधाओं की सराहना की गई। डीएमआरसी की सवारी करने वालों में संयुक्त राष्ट्र सैन्य टुकड़ी भेजने वाले 32 देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडल का भी नाम शामिल है, जिन्होंने अक्टूबर 2025 में अलग-अलग लाइन पर दिल्ली मेट्रो की सवारी की थी। प्रतिनिधिमंडल राजधानी में आयोजित एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचा था।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी से भारतीयों को लेकर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट, यात्रियों ने बताया हालात ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी से भारतीयों को लेकर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट, यात्रियों ने बताया हालात

 

सैन्य अधिकारियों ने थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ केंद्रीय सचिवालय से लाल किला तक वायलेट लाइन पर दिल्ली मेट्रो की सवारी की थी। प्रतिनिधिमंडल में आस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस समेत कई देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों संग संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सैन्य अधिकारियों ने सुविधाजनक यात्रा के साथ ही दिल्ली मेट्रो परियोजना और कार्यान्वयन की कुशलता को सराहा था। डीएमआरसी के अनुसार, आज मेट्रो नेटवर्क में चार, छह और आठ कोच वाली 300 से ज्यादा ट्रेन हैं। डीएमआरसी का कहना है कि दिल्ली मेट्रो ने "पर्यावरण के क्षेत्र में भी जबरदस्त योगदान" दिया है, क्योंकि यह दुनिया का पहला ऐसा रेलवे प्रोजेक्ट बन गया है जिसने 'रीजेनरेटिव ब्रेकिंग' तकनीक के जरिए कार्बन क्रेडिट हासिल किया है। 

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ: राशन डीलर की मनमानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट और लूट, एसएसपी से गुहार

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में राशन वितरण में धांधली और दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: राशन डीलर की मनमानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट और लूट, एसएसपी से गुहार

सहारनपुर: साइबर ठगी के शिकार डॉक्टर को मिली बड़ी राहत, अदालत के आदेश पर वापस मिले सात लाख रुपये

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आयुष्मान कार्ड के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: साइबर ठगी के शिकार डॉक्टर को मिली बड़ी राहत, अदालत के आदेश पर वापस मिले सात लाख रुपये

सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

   सहारनपुर। माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। थाना नकुड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

इंटरनेट पर धूम मचा रहा है एलपीजी गैस सिलेंडर पर बना ये एआई वीडियो

मुंबई। आज के समय में एआई ने हर जगह अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सोशल मीडिया पर अक्सर एआई...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
इंटरनेट पर धूम मचा रहा है एलपीजी गैस सिलेंडर पर बना ये एआई वीडियो

गाजियाबाद: पंजाब एंड सिंध बैंक में चली गोली, बैंक मैनेजर को गार्ड ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

   गाजियाबाद। जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंजाब एंड सिंध...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: पंजाब एंड सिंध बैंक में चली गोली, बैंक मैनेजर को गार्ड ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश

मेरठ: राशन डीलर की मनमानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट और लूट, एसएसपी से गुहार

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में राशन वितरण में धांधली और दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: राशन डीलर की मनमानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट और लूट, एसएसपी से गुहार

सहारनपुर: साइबर ठगी के शिकार डॉक्टर को मिली बड़ी राहत, अदालत के आदेश पर वापस मिले सात लाख रुपये

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आयुष्मान कार्ड के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: साइबर ठगी के शिकार डॉक्टर को मिली बड़ी राहत, अदालत के आदेश पर वापस मिले सात लाख रुपये

सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

   सहारनपुर। माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। थाना नकुड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

सहारनपुर: आंधी-तूफान से बचने की कोशिश पड़ी भारी, टिनशेड गिरने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कुदरत का कहर दो दोस्तों की जान पर भारी पड़ गया। थाना सरसावा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आंधी-तूफान से बचने की कोशिश पड़ी भारी, टिनशेड गिरने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम