सहारनपुर: शाकुंभरी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो दर्जन से अधिक घायल

School Ad

सहारनपुर। माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। थाना नकुड़ क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा अफगान-अंबेहटा पीर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद के गंगोह क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार को माता शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने और वहां भंडारा आयोजित करने गए थे। भक्ति भाव के साथ मंदिर में सेवा और दर्शन पूर्ण करने के बाद सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बस गांव चापरचिड़ी के पास पहुंची, अंधेरे के कारण चालक सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को नहीं देख सका और बस उससे जा भिड़ी।

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया।

संभल में DSP के ‘ईरान चले जाओ’ बयान पर ओवैसी का पलटवार: यह मुल्क आपके बाप का नहीं ये भी पढ़ें  संभल में DSP के ‘ईरान चले जाओ’ बयान पर ओवैसी का पलटवार: यह मुल्क आपके बाप का नहीं

चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश घायलों का उपचार किया जा रहा है, लेकिन तीन श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं के गांव में कोहराम मच गया है और परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े हैं।

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  योगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, कई इलाके होंगे प्रभावित

मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तकनीकी एवं एडमिन मुजफ्फरनगर ने शहर के विभिन्न इलाकों में कल बिजली आपूर्ति बाधित रहने की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, कई इलाके होंगे प्रभावित

यूपी में मौसम का तांडव: मुजफ्फरनगर में ओले, बिजनौर में आंधी का कहर; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

   उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम ने भयानक रूप अख्तियार कर लिया...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  सहारनपुर  बिजनौर 
यूपी में मौसम का तांडव: मुजफ्फरनगर में ओले, बिजनौर में आंधी का कहर; सहारनपुर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

   प्रयागराज/संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला प्रशासन के उस विवादास्पद आदेश को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संभल प्रशासन का आदेश रद्द, मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकती सरकार

अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने साेमवार काे यहां गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन...
उत्तर प्रदेश  मनोरंजन  वाराणसी 
अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित

अलीगढ़: ईद की नमाज को लेकर सांसद  का विवादित बयान, कहा– क्या अब हमारी छाती पर चढ़ेंगे?

   अलीगढ़। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने ईद की नमाज मैदान में कराए जाने की मांग को लेकर एक बड़ा...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: ईद की नमाज को लेकर सांसद  का विवादित बयान, कहा– क्या अब हमारी छाती पर चढ़ेंगे?

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम