सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, भारी फोर्स के साथ केंद्रों पर पहुंचे आलाधिकारी

मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान; व्यवस्थाओं में खामी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

School Ad

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सहारनपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का तूफानी दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अंबाला रोड स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज में सुरक्षा घेरे की जांच की। वहीं, जिलाधिकारी और एसएसपी ने जे.वी. जैन इंटर कॉलेज और जयनारायण खेमका गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, प्रवेश द्वार पर तलाशी सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड और प्रश्नपत्रों के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का गहनता से जायजा लिया।

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम ये भी पढ़ें  सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी
मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रत्ती भर भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति और उनके पहचान पत्रों का भी मिलान किया गया ताकि किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न हो सके।

सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक ये भी पढ़ें  सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

डीएम की सख्त चेतावनी
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता या लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक या ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहारनपुर: नकुड पुलिस ने 268 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: नकुड पुलिस ने 268 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ध्यान
प्रशासन ने न केवल सुरक्षा, बल्कि परीक्षार्थियों की सुविधा का भी ख्याल रखने के निर्देश दिए। एसएसपी अभिनंदन ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि केंद्रों के बाहर भीड़ जमा न होने दें और यातायात व्यवस्था सुचारू रखें ताकि अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने में कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के समय तमाम प्रशासनिक अधिकारी और केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, नौ घायल

   गोरखा (नेपाल)। नेपाल के पहाड़ी रास्तों पर शनिवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात भारतीय तीर्थयात्रियों...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, नौ घायल

मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

   मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ के तत्वावधान में रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अखिल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

दस साल की मोहब्बत और कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल को सता रहा जान का डर, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

मुजफ्फरनगर/शामली। मोहब्बत की राह में जब अपनों की ही दीवारें खड़ी हो जाएं, तो कानून का सहारा ही अंतिम रास्ता...
शामली 
दस साल की मोहब्बत और कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल को सता रहा जान का डर, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के दौरान दुकान में सेंधमारी, बुर्कानशीं महिला की चोरी सीसीटीवी में कैद

   मुजफ्फरनगर। त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर शातिर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। मुजफ्फरनगर के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के दौरान दुकान में सेंधमारी, बुर्कानशीं महिला की चोरी सीसीटीवी में कैद

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

      मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज के लोगों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश

मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

   मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ के तत्वावधान में रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अखिल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

      मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज के लोगों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

मेरठ: लाइव वीडियो में पति और भाई पर शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

   मेरठ। जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने ही परिवार के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लाइव वीडियो में पति और भाई पर शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम