'बहुजन समाज के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी कांग्रेस', कांशीराम की जयंती पर बोले राहुल गांधी

On
School Ad

 नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और समाज सुधारक कांशीराम की जयंती के मौके पर उन्हें नमन किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर उन्हें सादर नमन। गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका मानना था संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है।"

'विश्व-मित्र' की भूमिका में भारत: वैश्विक संकट से निपटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे- पीएम मोदी ये भी पढ़ें  'विश्व-मित्र' की भूमिका में भारत: वैश्विक संकट से निपटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे- पीएम मोदी

राहुल गांधी ने लिखा, "संविधान आज खतरे में है। बाबा साहेब के संविधान की शपथ ले कर सत्ता में बैठने वाले ही उसको कमजोर करने पर तुले हैं। जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं, तब तक न्याय संभव नहीं, कांशीराम की विरासत यही कहती है। सामाजिक न्याय का यह सपना अधूरा नहीं रहेगा। कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी।" इससे पहले, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पोस्ट किया, "महान समाज सुधारक कांशीराम ने दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें भारतीय राजनीति की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

रूस से तेल खरीदने की अमेरिका ने दी मंजूरी: भारत समेत इन देशों को 30 दिन की छूट; कच्चा तेल 200 डॉलर पहुंचने की चेतावनी थी ये भी पढ़ें  रूस से तेल खरीदने की अमेरिका ने दी मंजूरी: भारत समेत इन देशों को 30 दिन की छूट; कच्चा तेल 200 डॉलर पहुंचने की चेतावनी थी

उनकी जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।" वहीं, राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा, "सामाजिक न्याय के प्रणेता, वंचितों के राजनीतिक एकीकरण व उत्थान के पुरोधा, हाशिए के समूहों में सामाजिक राजनीतिक चेतना जागृत करने वाले लोक समता के पैरोकार, महान समाज सुधारक कांशीराम की जयंती पर कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने जो राह उत्पीड़ित व शोषित वर्गों को दिखाई, उसी पर चल कर ही देश में समान विकास और समता स्थापित हो सकती है।" 

रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर, सास-बहू के रिश्तों की कहानी ये भी पढ़ें  रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर, सास-बहू के रिश्तों की कहानी

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गाजियाबाद: सामुदायिक भवनों की बुकिंग में फर्जीवाड़े पर महापौर का कड़ा प्रहार, छूट के विशेषाधिकार पर लगाई रोक

   गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के सामुदायिक भवनों और अविकसित पार्कों की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। महापौर...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: सामुदायिक भवनों की बुकिंग में फर्जीवाड़े पर महापौर का कड़ा प्रहार, छूट के विशेषाधिकार पर लगाई रोक

एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

  नई दिल्ली। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने रविवार को फास्टैग एनुअल पास की फीस 75 रुपए बढ़ाने एनएचएआई...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

शामली में स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरनगर के युवक पर आरोप

शामली।उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे एक व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए...
मुज़फ़्फ़रनगर  शामली 
शामली में स्क्रैप दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरनगर के युवक पर आरोप

सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी

नई दिल्ली। आयुर्वेद में प्रकृति से मिली जड़ी-बूटियों से सदियों से रोगों का इलाज किया जा रहा है। कुछ जड़ी-बूटियां...
हेल्थ 
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी

कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

नई दिल्ली। समाज सुधारक कांशीराम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई...
Breaking News  राष्ट्रीय 
कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

उत्तर प्रदेश

मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

राम मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल-हथियार पर पाबंदी — ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन

   अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल-हथियार पर पाबंदी — ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन

परीक्षा प्रक्रिया पर सीएम योगी का सख्त निर्देश, 'किसी भी व्यक्ति, जाति और पंथ पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी स्वीकार्य'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स के लिए महत्वपूर्ण इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
परीक्षा प्रक्रिया पर सीएम योगी का सख्त निर्देश, 'किसी भी व्यक्ति, जाति और पंथ पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी स्वीकार्य'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम