सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी

On
School Ad

नई दिल्ली। आयुर्वेद में प्रकृति से मिली जड़ी-बूटियों से सदियों से रोगों का इलाज किया जा रहा है। कुछ जड़ी-बूटियां हमारी किचन में ही मौजूद हैं, जिनके सेवन मात्र से शरीर को सेहत का वरदान मिल सकता है।

लहसुन और शहद दोनों ही ऐसी चीजें हैं, जो आसानी से हर घर में मिल जाती हैं, लेकिन इन दोनों चीजों का मिश्रण शरीर के लिए संजीवनी है। लहसुन और शहद हृदय रोग और मंद पड़े पाचन को दुरुस्त करने में सहायक हैं। लहसुन का इस्तेमाल सब्जियों के अलावा रोगों में किया जाता है। आयुर्वेद में बड़े हुए कोलेस्ट्रोल से पीड़ित लोगों को ताजा लहसुन की कलियां खाने की सलाह दी जाती है। लहसुन में स्वास्थ्यवर्धक तत्व एलिसिन होता है, जो एक तरह का एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट है। इसके सेवन से रक्त का संचार शरीर में सही बना रहता है और रक्त गाढ़ा भी नहीं होता है।

आयुर्वेद का मल्टीविटामिन: विटामिन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान है चक्रमुनि का पौधा ये भी पढ़ें  आयुर्वेद का मल्टीविटामिन: विटामिन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान है चक्रमुनि का पौधा

लहसुन में ऑक्सीजन, सल्फर और अन्य रसायन होते हैं, जो लहसुन को जीवाणुरोधी और रोग-रोधी गुण प्रदान करते हैं। वहीं शहद प्राकृतिक से मिली वो मीठी वस्तु है, जिसका सेवन मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों के स्वास्थ्य को भी कम प्रभावित करता है। शहद में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स नाम के दो एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में खुजली, लालिमा, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। शहद में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो कई बीमारियों में सहायक हैं। अब बात करते हैं लहसुन और शहद के मिश्रण की। लहसुन और शहद को एक साथ मिलाकर रखने से इसके गुण दोगुने हो जाते हैं।

डिजिटल युग में आंखें हो रही बीमार, आयुर्वेद से जानें मोबाइल स्ट्रेस से राहत पाने के तरीके ये भी पढ़ें  डिजिटल युग में आंखें हो रही बीमार, आयुर्वेद से जानें मोबाइल स्ट्रेस से राहत पाने के तरीके

इथियोपियाई चिकित्सा में लहसुन और शहद के मिश्रण को शरीर के लिए संजीवनी कहा गया है, जो श्वसन रोग, संक्रमण, त्वचा संबंधी रोग, हृदय रोग और पेट से जुड़े रोगों का काल है। यह मिश्रण सर्दी-जुकाम और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है और रक्त को पतला कर स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसके साथ यह उच्च रक्तचाप, गठिया, दांत दर्द, कब्ज और संक्रमण में भी सहायक है। इसके लिए कांच की साफ बरनी में ताजा लहसुन की कलियों को छीलकर डाल लें। बरनी में शुद्ध शहद को भरकर 5 से 7 दिन के लिए रख दें और फर्मेंट होने के बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। बच्चे और गर्भवती महिलाएं चिकित्सा की सलाह के बाद ही सेवन का मिश्रण करें। 

क्या आपकी प्रकृति है वात? आयुर्वेद से जानिए संतुलन का सही तरीका  ये भी पढ़ें  क्या आपकी प्रकृति है वात? आयुर्वेद से जानिए संतुलन का सही तरीका

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, भारी फोर्स के साथ केंद्रों पर पहुंचे आलाधिकारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, भारी फोर्स के साथ केंद्रों पर पहुंचे आलाधिकारी

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 सप्लायर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दवाओं की अवैध सप्लाई में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 सप्लायर गिरफ्तार

वाराणसी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल

वाराणसी के जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल

गाजियाबाद: सामुदायिक भवनों की बुकिंग में फर्जीवाड़े पर महापौर का कड़ा प्रहार, छूट के विशेषाधिकार पर लगाई रोक

   गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के सामुदायिक भवनों और अविकसित पार्कों की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। महापौर...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: सामुदायिक भवनों की बुकिंग में फर्जीवाड़े पर महापौर का कड़ा प्रहार, छूट के विशेषाधिकार पर लगाई रोक

एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

  नई दिल्ली। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने रविवार को फास्टैग एनुअल पास की फीस 75 रुपए बढ़ाने एनएचएआई...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, भारी फोर्स के साथ केंद्रों पर पहुंचे आलाधिकारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, भारी फोर्स के साथ केंद्रों पर पहुंचे आलाधिकारी

वाराणसी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल

वाराणसी के जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल

मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम