आयुर्वेद का मल्टीविटामिन: विटामिन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान है चक्रमुनि का पौधा

नई दिल्ली। आज की जीवनशैली में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल है और इससे सेहत सीधे तौर पर प्रभावित होती है। ऐसी स्थिति में विटामिन की कमी शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है।
विटामिन की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स का चुनाव आसान रास्ता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पौधा विटामिन ए, बी, सी, और डी की कमी को पूरा कर सकता है। चक्रमुनि का पौधा ऐसा पौधा है जिसमें सारे विटामिन को पूरा करने की क्षमता है और यही कारण है कि इसे मल्टीविटामिन का पौधा कहते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार चक्रमुनि के पौधे में सभी गुण व्याप्त हैं, जो इसे बाकी पौधों से अलग बनाते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम नामसौरोपस एंड्रोजिनस है, और गमले में इसे आसानी से लगाकर किचन गार्डन का हिस्सा बना सकते हैं। इसकी पत्तियां स्वाद में हल्की मीठी होती हैं और तासीर में गर्म। यह वात और कफ को संतुलित करने में भी सहायक है। इसकी पत्तियों के सेवन से रक्त की कमी पूरी होती है और यह ए, बी, सी व डी का अच्छा स्रोत माना गया है। चक्रमुनि की पत्तियों का सेवन आंखों की रोशनी में सुधार करता है, मूत्र संक्रमण से बचाता है और पाचन में सुधार के लिए भी लाभकारी है। खास बात यह है कि इसकी पत्तियों का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी रक्त की कमी में चिकित्सक इसे खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।
इसकी पत्तियों में वसा व कैलोरी कम होती है और यह खाना पचाने वाले एंजाइम का उत्पादन तेजी से करता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है और भूख भी जल्दी से नहीं लगती। चक्रमुनि की पत्तियों का सेवन सीधे तौर पर किया जा सकता है लेकिन चाहे तो इसे घर के भोजन में भी शामिल कर सकते हैं। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल दाल के तड़के, चटनी, रोटी, सांभर समेत कई व्यंजनों में किया जा सकता है। इसके साथ ही ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसके सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां