दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद: 'अवसरवादी' के विकल्प में 'पंडित' लिखने पर एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो ने लिया संज्ञान

On
School Ad

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के प्रियांक कानूनगो ने उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी के विकल्प में 'पंडित' ऑप्शन दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी समूह को जातिगत पहचान के आधार पर चिन्हित कर अपमानित करना उनकी भावनाएं आहत करना उनके मानव अधिकारों का उल्लंघन है।

प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रश्नपत्र की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल अवसरवादी के रूप में निरूपित किए जाने का वैकल्पिक प्रश्न दिया जाना निंदनीय कार्य है किसी भी समूह को जातिगत पहचान के आधार पर चिन्हित कर अपमानित करना उनकी भावनाएं आहत करना उनके मानव अधिकारों का उल्लंघन है।" एनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने आगे कहा है, "शिकायत के आधार पर हम कार्यवाही कर रहे हैं।" प्रियांक कानूनगो की ओर से शेयर किए गए प्रश्नपत्र में पूछा गया, "'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए।" इसके लिए चार विकल्प दिए गए, जिसमें 'पंडित', 'अवसरवादी', 'निष्कपट और 'सदाचारी' शब्द शामिल थे। इसको लेकर विवाद के बीच रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रवैया अपनाया।

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा ये भी पढ़ें  क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

मुख्यमंत्री योगी ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या सम्प्रदाय की मर्यादा और आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी न हो। सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ⁠इसका संज्ञान लेते हुए सभी पेपर सेटर्स को भी निर्देशित करें और ⁠हैबिचुअल ऑफेंडर्स को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। यह विषय पेपर सेटर्स के एमओयू का भी हिस्सा बनाएं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च को आयोजित की गई। प्रदेशभर में 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां दो-दो पालियों में परीक्षाएं हुईं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत 4543 पदों पर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें पुरूष-11,66,386 हैं, जबकि 4,09,374 अभ्यर्थी महिला हैं। 

मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

Views: 69

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के दादरी में आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मुरादाबाद। जिले में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

एसआईआर सबसे महत्वपूर्ण पहल, मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहींः ज्ञानेश कुमार

  नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के इन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एसआईआर सबसे महत्वपूर्ण पहल, मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहींः ज्ञानेश कुमार

पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से पहले सीएम ममता ने खेला बड़ा दांव, पुजारी-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। इस बीच चुनाव की घोषणा...
Breaking News  राष्ट्रीय  राजकाज  अन्य राज्य 
पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से पहले सीएम ममता ने खेला बड़ा दांव, पुजारी-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मुरादाबाद। जिले में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

   मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ के तत्वावधान में रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अखिल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

      मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज के लोगों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम