मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं इसी बीच भावना भारत गैस एजेंसी के संचालकों ने एजेंसी संचालन से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी संचालकों ने यह इस्तीफा संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि वे अब एजेंसी चलाने के इच्छुक नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार भावना भारत गैस एजेंसी के मालिकों ने अपने इस्तीफे का पत्र एजेंसी से जुड़े उच्च अधिकारियों को भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मौजूदा परिस्थितियों में वे एजेंसी का संचालन आगे जारी नहीं रखना चाहते, इसलिए वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही जिला आपूर्ति विभाग ने अनियमितताओं के आरोप में एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान गैस सिलेंडरों के भंडारण और वितरण में कथित हेराफेरी सामने आने पर जिला आपूर्ति विभाग ने गोदाम को सील कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद से ही एजेंसी प्रबंधन और प्रशासन के बीच मामला चर्चा में बना हुआ था।
ये भी पढ़ें "जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार गोदाम सील होने के बाद अब एजेंसी संचालकों के इस्तीफे से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। शहर में कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि भावना भारत गैस एजेंसी पर सुबह से ही गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर : सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के मामले में दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस प्रशासन सतर्कजिला आपूर्ति विभाग का कहना है कि एजेंसी में मिली अनियमितताओं को लेकर जांच जारी है और पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुरादाबाद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल बन गया है और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां