नोएडा में न्यायमूर्ति ने न्यायालय परिसर में लगे स्टॉलों का अवलोकन कर कराई रक्तचाप की जांच

School Ad

नोएडा। जिला न्यायालय परिसर गौतमबुद्धनगर के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत  के दौरान उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एवं जनपद गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक न्यायाधीश अजित कुमार ने जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन किया ।


इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश रामकेश, पीठासीन अधिकारी लारा सुनील कुमार श्रीवास्तव, पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय जगदीश प्रसाद, पीठासीन अधिकारी वत्सल श्रीवास्तव, अपर जिला जज द्वितीय एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट तथा नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोमप्रभा मिश्रा, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी त्यागी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन मनोज भाटी, सचिव बार एसोसिएशन शोभाराम चंदेला सहित अन्य उपस्थित रहे।

ग्रेटर नोएडा में 270 करोड़ का पानी बिल बकाया, प्राधिकरण ने दी कनेक्शन काटने की चेतावनी  ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में 270 करोड़ का पानी बिल बकाया, प्राधिकरण ने दी कनेक्शन काटने की चेतावनी


जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन के पश्चात प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उपस्थित नागरिकों एवं लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज: बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, एक्यूआई में भी सुधार  ये भी पढ़ें  एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज: बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, एक्यूआई में भी सुधार


न्यायमूर्ति द्वारा न्यायालय परिसर का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वयं रक्तचाप की जांच कराई तथा उपस्थित लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जनता के सरोकारों से दूर केवल जयंती और मासिक बैठक तक ही सीमित रह गई सपा नोएडा महानगर  ये भी पढ़ें  जनता के सरोकारों से दूर केवल जयंती और मासिक बैठक तक ही सीमित रह गई सपा नोएडा महानगर 


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिला न्यायालय परिसर में स्थापित ई-सेवा केंद्र/वीसी सेंटर का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन में निर्मित गेट एवं गार्ड रूम का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि इन सुविधाओं से न्यायिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता आएगी।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, एडिशनल सीपी अजय कुमार, डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी, अशोक कुमार निम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित 'पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों' की...
शामली 
शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यूपी पुलिस में एसआई (सब-इंस्पेक्टर)...
शामली 
शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मध्य प्रदेश में मातृ और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति सामने आई है। राज्य में गर्भवती महिलाओं की ...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में पशु चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसानों को निशाना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, शामली द्वारा ग्राम मीमला (विकास खंड कांधला) में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण...
शामली 
शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम