पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से पहले सीएम ममता ने खेला बड़ा दांव, पुजारी-मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

कर्मचारियों व पेंशनरों को भी दिया आर्थिक लाभ का तोहफा, पुजारी और मुअज्जिनों को अब 2000 रुपये प्रति माह मिलेंगे

School Ad

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। इस बीच चुनाव की घोषणा यानी चुनावी आचार संहिंता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के विभिन्न वर्गों को साधने के लिए एक साथ कई बड़े वित्तीय फैसलों की घोषणा की है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के धार्मिक गुरुओं से लेकर लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स तक लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के पुजारी और मुअज्जिनों की मासिक मानदेय राशि में 500 रुपये की सीधी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब यह राशि बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति माह कर दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि ये लोग हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक ताने-बाने को संजोने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार ने उन नए आवेदकों के दावों को भी मंजूरी दे दी है, जो लंबे समय से मानदेय प्रक्रिया में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। चूंकि चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा रहा है, इसलिए अब राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार कोई नई जनकल्याणकारी योजना या वित्तीय लाभ की घोषणा नहीं कर पाएगी, इसलिए इन फैसलों 
के राज्य में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले आने से चुनावों में निर्णायक साबित हो सकते हैं।

ऊधमसिंहनगर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर सख्ती, तीन गिरफ्तार ये भी पढ़ें  ऊधमसिंहनगर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर सख्ती, तीन गिरफ्तार

कर्मचारियों और पेंशनर्स का भी इंतज़ार खत्म
एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा में सीएम ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बकाया डीए के भुगतान का वादा पूरा करने की बात कही है। वेतन और भत्तों का पुनरीक्षण नियम (ROPA 2009) के तहत लंबे समय से लंबित डीए बकाया की राशि अब मार्च 2026 से मिलना शुरू हो जाएगी। यानी पात्र कर्मचारियों और पेंशनरों को यह बकाया राशि मार्च 2026 से मिलनी शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनर, शिक्षक, गैर-शिक्षक स्टाफ, तथा पंचायत एवं नगरपालिका के कर्मचारी। डीए के भुगतान संबंधी सभी विस्तृत दिशा-निर्देश सरकारी नोटिफिकेशन में जारी कर दिए गए हैं।

डिफेंस सेक्टर में नई भर्ती, रिसर्च एसोसिएट व जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर आवेदन शुरू ये भी पढ़ें  डिफेंस सेक्टर में नई भर्ती, रिसर्च एसोसिएट व जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर आवेदन शुरू

चुनाव से पहले रणनीतिक पहल
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव के मुहाने पर खड़े पश्चिम बंगाल में यह ममता बनर्जी का एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। एक ओर जहाँ मानदेय बढ़ाकर उन्होंने धार्मिक और सामाजिक समुदायों को साधने की कोशिश की है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के बकाया डीए का भुगतान करके उन्होंने सरकारी तंत्र की नाराजगी को दूर करने का एक बड़ा प्रयास किया है।

रूस से तेल खरीदने की अमेरिका ने दी मंजूरी: भारत समेत इन देशों को 30 दिन की छूट; कच्चा तेल 200 डॉलर पहुंचने की चेतावनी थी ये भी पढ़ें  रूस से तेल खरीदने की अमेरिका ने दी मंजूरी: भारत समेत इन देशों को 30 दिन की छूट; कच्चा तेल 200 डॉलर पहुंचने की चेतावनी थी

 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

MP Board Result 2026 कॉपी जांच लगभग पूरी अब इस तारीख तक जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। इस समय सभी ...
मध्य प्रदेश 
MP Board Result 2026 कॉपी जांच लगभग पूरी अब इस तारीख तक जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट

मुज़फ़्फ़रनगर में मोरना गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

मोरना। क्षेत्र में घरेलू गैस वितरण की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भोकरहेड़ी मार्ग स्थित शहीद सुशील इंडेन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर में मोरना गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

मुजफ्फरनगर में गरीबी के अंतिम संस्कार में शालू सैनी ने पेश की मिसाल, निभाया रिश्ते का फर्ज 

मुजफ्फरनगर। कहते हैं कि इंसान की असली पहचान उसके कठिन समय में किए गए कार्यों से होती है। मुजफ्फरनगर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गरीबी के अंतिम संस्कार में शालू सैनी ने पेश की मिसाल, निभाया रिश्ते का फर्ज 

Palak Ki Kheti से किसानों को शानदार मुनाफा कम लागत में तैयार होने वाली फसल बदल रही किसानों की किस्मत

आज के समय में खेती में बदलाव तेजी से दिखाई दे रहा है। अब कई किसान पारंपरिक फसलों की जगह ...
कृषि 
Palak Ki Kheti से किसानों को शानदार मुनाफा कम लागत में तैयार होने वाली फसल बदल रही किसानों की किस्मत

Agriculture Tips: गर्मियों में 50 से 60 दिन में तैयार होने वाली फसल से किसानों को मिलेगा तेज मुनाफा ककड़ी की खेती बन रही नई उम्मी

गर्मी का मौसम शुरू होते ही किसान ऐसी फसल की तलाश में रहते हैं जो कम समय में तैयार हो ...
कृषि 
Agriculture Tips: गर्मियों में 50 से 60 दिन में तैयार होने वाली फसल से किसानों को मिलेगा तेज मुनाफा ककड़ी की खेती बन रही नई उम्मी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मुरादाबाद। जिले में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था

मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

   मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ के तत्वावधान में रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अखिल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मनाई कांशीराम की जयंती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम