मुज़फ़्फ़रनगर में मोरना गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

अव्यवस्था के बीच घंटों कतार में खड़े रहे उपभोक्ता, भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी

School Ad

मोरना। क्षेत्र में घरेलू गैस वितरण की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भोकरहेड़ी मार्ग स्थित शहीद सुशील इंडेन गैस सेवा के गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते यहाँ अफरा-तफरी का माहौल है। रविवार को बारिश के बीच भी लोगों को मुख्य सड़क पर घंटों तक सिलेंडर के लिए कतार में खड़े रहना पड़ा।

गैस लेने आए ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सिलेंडर लेने के लिए पांच किलोमीटर दूर गोदाम तक आने को मजबूर किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब गैस की कोई किल्लत नहीं है, तो आखिर होम डिलीवरी क्यों बंद कर दी गई है? कतार में लगे लोग घंटों इंतज़ार के बाद भी गैस न मिलने और बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों से खासे नाराज़ दिखे। सड़क पर लंबी कतार के कारण आवागमन भी बाधित हो रहा है और दुर्घटना का भय भी बना हुआ है। गोदाम पर बढ़ रही अव्यवस्था और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलते ही मोरना चौकी इंचार्ज पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गैस एजेंसी कर्मियों को व्यवस्था सुचारू करने और कतार व्यवस्थित करने के कड़े निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगरः जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए चार लाख से अधिक मामले ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए चार लाख से अधिक मामले

प्रशासन की सख्ती, ग्रामीणों के हंगामा 
गोदाम पर बढ़ रही अव्यवस्था और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। ब्लॉक अध्यक्ष मेघेन्द्र बालियान ने आरोप लगाया कि जानबूझकर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है ताकि गैस की कालाबाजारी की जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और होम डिलीवरी बहाल नहीं की गई, तो भाकियू (अराजनैतिक) सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रवेंद्र सहरावत, संजीव सहरावत और टीलू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर के रामराज में ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के रामराज में ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

 

मुजफ्फरनगर के मोरना में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डेढ़ दर्जन पर मुकदमा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डेढ़ दर्जन पर मुकदमा

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित 'पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों' की...
शामली 
शामली में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम और एसपी ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यूपी पुलिस में एसआई (सब-इंस्पेक्टर)...
शामली 
शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मध्य प्रदेश में मातृ और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति सामने आई है। राज्य में गर्भवती महिलाओं की ...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में पशु चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसानों को निशाना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, शामली द्वारा ग्राम मीमला (विकास खंड कांधला) में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण...
शामली 
शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम