मुजफ्फरनगर के शाहपुर में शांतिपूर्ण ईद की तैयारी, शांति समिति की बैठक में हुआ मंथन
ईद-उल-फितर पर सौहार्द और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

मुजफ्फरनगर। आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रशासन और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के बीच हुई इस बैठक का मुख्य केंद्र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीओ ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करेगी।
अफवाहों से बचें, पुलिस का करें सहयोग
थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पूर्ण सहयोग का भरोसा
इस दौरान नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष अकरम कुरैशी और पूर्व अध्यक्ष परमेश सैनी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शाहपुर की परंपरा आपसी भाईचारे की रही है और इस बार भी सभी समुदाय के लोग मिलकर शांति से ईद मनाएंगे। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों ने भी भाग लिया और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाला कलयुगी मामा मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां