मुजफ्फरनगर: मीरापुर में एनएसएस शिविर शुरु, गूँजा 'नॉट मी बट यू' का संदेश
विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
मीरापुर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। संस्थान की दोनों इकाइयों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बदलाव और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
भगवंत कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ग्राम देवल में, जबकि भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की इकाई ग्राम केलापुर जसमौर में शिविर संचालित कर रही है। उद्घाटन सत्र के दौरान स्वयंसेवकों ने अतिथियों का एनएसएस बैज लगाकर स्वागत किया, जिसे देख ग्रामीणों ने छात्रों की ऊर्जा की सराहना की। यह सात दिवसीय शिविर न केवल छात्रों के व्यक्तित्व में निखार लाएगा, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर और सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का भी एक सार्थक प्रयास है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: तीन लाख रुपये वेतन मांगने पर युवक को किया गायब, अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार'नॉट मी बट यू' का मूल मंत्र
ग्राम देवल में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कावेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के मूल मंत्र “नॉट मी बट यू” (स्वयं से पहले आप) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति संवेदनशील बनाना है। ग्राम प्रधान मंदीप कौर ने छात्रों के इस जज्बे की प्रशंसा करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
जागरूकता अभियानों से बदलेगी तस्वीर
भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदित्य कुमार शर्मा और डॉ. चित्रलेखा शर्मा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहे हैं। शिविर के पहले दिन से ही गाँव में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया और नशा मुक्ति के दुष्प्रभाव और स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। वहीं ग्रामीणों को पेड़ लगाने और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़: शाहपुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन के 'आपत्तिजनक फोटो' वायरल करने की धमकी
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां