मुज़फ्फरनगर में गैस आपूर्ति की समस्या पर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को तलब कर की समीक्षा बैठक

On

मुज़फ्फरनगर। जिले में घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कपिल देव ने मेरठ रोड स्थित विकास भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी  ओम हरी उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी  देशभूषण कमल किशोर कण्डारकर तथा सिटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज सिंह राठौर सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर गैस आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

इस दौरान मंत्री कपिल देव ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी, वितरण व्यवस्था में अनियमितता तथा उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुजफ्फरनगर: तीन लाख रुपये वेतन मांगने पर युवक को किया गायब, अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: तीन लाख रुपये वेतन मांगने पर युवक को किया गायब, अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार

उन्होंने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर नियमित निगरानी रखने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा वितरण प्रणाली में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कृषि नवाचार: गन्ने के साथ मूंग-उर्द की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कृषि नवाचार: गन्ने के साथ मूंग-उर्द की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण करने वाले जमाखोरों तथा ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को उचित दर पर समय से गैस उपलब्ध हो सके।

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरी उपाध्याय ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया, ताकि जनपद की जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एक बारात घर में खुशियों का माहौल उस समय मातम और आक्रोश में बदल गया,...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर:पहले दिन 4,526 अभ्यर्थियों ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (एसआई) नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:पहले दिन 4,526 अभ्यर्थियों ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम