मुजफ्फरनगर के मोरना में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डेढ़ दर्जन पर मुकदमा

छछरौली में ईंट-पत्थर बरसाकर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, गांव में पुलिस बल तैनात

भोपा (मुजफ्फरनगर)। मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग स्थित छछरौली गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों और समर्थकों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम यहां बुढ़ाना थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। हमले के बाद पुलिस ने 9 नामजद और लगभग 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना बुढ़ाना में दर्ज मुकदमा संख्या 437/25 (धारा 305, 331(4)) के वांछित आरोपी सरगम पुत्र ब्रजपाल निवासी छछरौली के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। वारंट की तामील सुनिश्चित करने के लिए भोपा पुलिस की टीम गुरुवार को गांव छछरौली पहुंची थी। मोरना चौकी प्रभारी पिंटू कुमार ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, पुलिस की टीमें नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

मुजफ्फरनगर के मोरना में 494 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सलाखों के पीछे भेजा  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना में 494 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सलाखों के पीछे भेजा 

पुलिस टीम पर पथराव और धक्का-मुक्की
मोरना चौकी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम ने वांछित आरोपी सरगम को हिरासत में लेने का प्रयास किया, वहां मौजूद उसके भाई पंकज और अन्य परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस बल पर ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मुजफ्फरनगर में ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदेश की दस सर्वश्रेष्ठ टीमें दिखाएंगी दम ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदेश की दस सर्वश्रेष्ठ टीमें दिखाएंगी दम

9 नामजद समेत 25 पर केस
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले के आरोप में ब्रजपाल (बिजा), पंकज, सरगम, श्यामवती, रुचि, सलोनी, सिया, रूबी और राजेश सहित 9 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अलावा लगभग 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों की रही गूंज  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों की रही गूंज

 

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

नई दिल्ली। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में रिखाड़ी-पतियासार के पास शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

नई दिल्ली। सरकार ने आज देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश की रिफायनरियाें में कच्चे तेल से द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रसोई गैस की किल्लत की खबरें महज अफवाह; जमाखोरों पर गिरेगी बिजली, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

उत्तर प्रदेश

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद। रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार, 'जुमा अलविदा' के मौके पर मुरादाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) का दीक्षांत समारोह-2026 शनिवार, 14 मार्च को पूरे भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शिरकत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम